
शा माध्यमिक विद्यालय आक्या कलां में राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
शासकीय माध्यमिक विद्यालय आक्याकला में स्वामी विवेकानंद की 163 वी जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों तथा जन प्रतिनिधियों, सचिव, सहायक सचिव तथा प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ ग्राम वासियों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जनपद सदस्य दरबार सिंह एवं भूतपूर्व सरपंच नरसिंह गुजराती तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जन शिक्षक दिनेश पांचाल और शिक्षक परिवार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री दरबार सिंह ने बच्चों को सूर्य नमस्कार के फायदे बताएं एवं कहा कि नित्य प्राणायाम करने तथा गायत्री मंत्र जपने से बुद्धि तीव्र होती है। जनशिक्षक श्री पांचाल ने बच्चों को बताया कि सूर्य नमस्कार करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है तथा चिंता और तनाव को कम किया जा सकता है। शिक्षक संजय गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि ध्यान का अभ्यास व्यक्ति को मानसिक एकाग्रता की ओर ले जाता है। सामूहिक शांति पाठ एवं गायत्री मंत्र के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया।



