सुवासरामंदसौर जिला

अंतरराष्ट्रीय संत डॉ. कृष्णानंद जी महाराज का भक्तों द्वारा सुवासरा बालाजी मंदिर चौराहा पर भव्य स्वागत वंदन किया गया 

अंतरराष्ट्रीय संत डॉ. कृष्णानंदजी महाराज का भक्तों द्वारा सुवासरा बालाजी मंदिर चौराहा पर भव्य स्वागत वंदन किया गया 

सुवासरा ।नगर के पेट्रोल पंप चौराहा चौराहा वाले बालाजी मंदिर पर अंतरराष्ट्रीय संत डॉक्टर कृष्णानंदजी महाराज अजमेर पुष्कर राजस्थान का खाटू श्याम टेस्ट धार्मिक राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन करते श्री कृष्णा श्री कृष्ण के जय जयकारों से पेट्रोल पंप गूंज उठा।

राजस्थान के अजमेर, पुष्कर एवं चित्तौड़ से प्रस्थान कर गुलाबपुरा, नसीराबाद, भीलवाड़ा, सांवरिया सेठ, पशुपतिनाथ एवं दशपुर नगरी मंदसौर होते हुए छोटी काशी सीतामऊ, सुवासरा एवं शामगढ़ पहुंचे अंतरराष्ट्रीय संत डॉ. कृष्णानंद जी महाराज के सानिध्य में श्यामगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

यह सात दिवसीय कथा आयोजन 19 मई 2026 से 26 मई 2026 तक स्थानीय मेलखेड़ा रोड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर, शामगढ़ में आयोजित होगा। कथा का श्रवण प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक श्रद्धालु करेंगे। आयोजनकर्ता ठाकुर रोडसिंह चौहान (सरपंच असावती) एवं उनके परिवार द्वारा इस धार्मिक आयोजन का सौभाग्य प्राप्त किया गया है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 19 मई, मंगलवार को शाम 4:30 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार कथा महोत्सव को लेकर पूरे शामगढ़ नगर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

गौरतलब है कि गुरुदेव डॉ. कृष्णानंद महाराज अब तक 100 से अधिक श्रीमद्भागवत कथाएं कर चुके हैं। उनके सानिध्य में कई जरूरतमंद एवं दिव्यांग कन्याओं के विवाह भी संपन्न कराए जा चुके हैं। पूर्व में शामगढ़ निवासी राम वैरागी का विवाह भी गुरुदेव की उपस्थिति में संपन्न हुआ था। वहीं नारायण सेवा संस्थान उदयपुर में आयोजित दिव्यांग कन्याओं के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी उन्होंने विशेष भूमिका निभाई थी।

डॉ. कृष्णानंद महाराज दृष्टिहीन एवं दिव्यांग बालिकाओं की शिक्षा एवं सेवा कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें श्रीलंका यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनके द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों की सराहना विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक हस्तियों द्वारा भी की गई है।

मंदसौर जिले में गुरुदेव का विशेष स्नेह रहा है। कथा के मुख्य यजमान रोडसिंह चौहान सरपंच ने समस्त श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

इसी क्रम में सुवासरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुराड़िया प्रताप की सीमा अंतर्गत मंदसौर रोड स्थित चौराहा वाले बालाजी मंदिर पर अंतरराष्ट्रीय संत डॉ. कृष्णानंद महाराज का भक्तों, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक जनप्रतिनिधियों तथा मातृशक्ति द्वारा भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। गुरुदेव ने चौराहा वाले बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में खाटू श्याम ट्रस्ट समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। वरिष्ठ समाजसेवी एवं दानदाता दिनेश दिनकर द्वारा बालाजी मंदिर में भोग हेतु मिठाई अर्पित की गई, जिसे गुरुदेव ने बालाजी के चरणों में समर्पित कर भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित करवाया।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राकेश पाटीदार के पूज्य पिताजी बंसीलाल पाटीदार एवं उनकी धर्मपत्नी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं शिक्षक राजेश गुप्ता, समाजसेवी पंकज बैरागी सहित अनेक समाजजन भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्यामसिंह चौहान लकवा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्यामलाल वर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक नारायणलाल बोराणा, राजू पाटीदार, अशोक पाटीदार, सुनील रतनावत, संजय धनोतिया, उमेश सोनी, मनीष डपकरा, पीरूलाल राठौर, श्यामसुंदर पाटीदार, विनोद खारोल शांति लाल जैन ( तूफान ) आकाश सोनी पीयूष फरक्या पंकज (हंसपुरा) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा मधुबन रिसोर्ट के संचालक परमेश्वर पाटीदार द्वारा भी गुरुदेव का स्वागत कर जलपान करवाया गया।

उक्त आश्य की जानकारी अधिमान्य पत्रकार एकता कल्याण संघ महिला इकाई कि तहसील अध्यक्ष श्रीमती किमी चौधरी ने यह जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}