आंगनवाड़ी घसोई में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया

आंगनवाड़ी घसोई में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया
सालरिया-(रमेश पोरवाल)-महिला एवं बाल विकास सीतामऊ परियोजना 2 के आंगनबाड़ी घसोई में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुमेर सिंह पटवारी शांति शर्मा एवं इंदिरा मैडम गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं वार्डक्रमांक 23 की पार्षद गीता बाई बैरागी उपस्थिति रही इस अवसर पर पटवारी एवं हाई स्कूल की मैडम द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं और उपस्थित गर्भवती एवं धात्री माताओ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक घसोई सेक्टर फरहत सिद्दीकी द्वारा भारत सरकार की विभिन्न संचालित शासकीय योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई ।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओ के कार्य की सराहना करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर कार्यरत रहने की बात कही।
कार्यक्रम का आभार घसोई सेक्टर की कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त किया गया।



