मंदसौर पुलिस; साइबर ठगी के अंतराज्यीय सायबर ठग’ को सोनीपत, हरियाणा से किया गिरफ्तार, करीबन 10 लाख रुपये ठगी राशी की गई होल्ड/जप्त

मंदसौर पुलिस; साइबर ठगी के अंतराज्यीय सायबर ठग’ को सोनीपत, हरियाणा से किया गिरफ्तार, करीबन 10 लाख रुपये ठगी राशी की गई होल्ड/जप्त
मंदसौर – वर्तमान परिवेश मे साइबर ठगों ने जनता को बेवकूफ बनाने और गुमराह करने के लिए ऐसे-ऐसे खतरनाक तरीके निकाल लिए
हैं कि अच्छे-खासे पढ़े-लिखे और समझदार लोग भी उनके झांसे में आ जाते हैं। घर बैठे पैसे कमाने के सपने दिखाकर भी जनता को भारी मात्रा में लूटा जा रहा है। व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर मैसेज आते हैं कि कुछ रुपये निवेश करो व घर बैठे हजारों रुपये मुनाफा कमाओ। शुरुआत में कुछ रुपये का मुनाफा देकर वे लोगों का भरोसा जीतते हैं, और जब इंसान लालच में आकर लाखों रुपये निवेश कर देता है, तो वे संपर्क तोड़कर गायब हो जाते हैं। सायबर फ्रोड से संबधित ऐसा ही एक मामला थाना दलौदा क्षेत्रान्तर्गत सामने आया जिसमे पिङीत फरियादी से सायबर ठग ने मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर धीरे धीरे कर कुल 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। पिडीत को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसके द्वारा 1930 सायबर पुलिस हेल्पलाईन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई गई व पुलिस थाना दलौदा पर एक शिकायती आवेदन भी दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मन्दसौर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कमार मीना द्वारा घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने व पीडित को न्याय दिलाने हेतु विशेष दिशा निर्देश देकर एक विशेष टीम का गठन किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक मन्दसौर श्री तेरसिह बधैल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण श्री जितेन्द्र भास्कर (न.पु.अ. मन्दसौर) के मार्गदर्शन में उप. निरी. रविन्द्र प्रताप डांगी थाना प्रभारी दलौदा के नेतृत्व में थाना दलौदा से टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। गठित विशेष टीम द्वारा घटना से संबंधित समस्त तथ्यों का आंकलन कर कड़ी से कडी जोड़कर तथा प्रत्येक दिशा में गहन विश्लेषण किया गया। प्रकरण से संबंधित समस्त तथ्यों पर लगातार कार्य करते हुए तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गए। इसी क्रम में थाना प्रभारी दलौदा उप. निरी. रविन्द्र प्रताप डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यकुशलता एवं दक्षता के आधार पर लगातार अथक प्रयासो से घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का सुराख प्राप्त कर हरियाणा राज्य के सोनीपत में कार्यकुशलता दिखाते हुए पुलिस सायबर ठग को गिरफ्तार करने मे महत्वूपर्ण सफलता अर्जित की गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण- फरियादी कौशल (बदला हुआ नाम) निवासी दलौदा ने थाना दलौदा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 12.12.2025 को मेरे वाट्सप पर अन्य अनजान वाट्सप नम्बर से मैसेज आया कि क्या आप यु.एस. ड्राप शिपिंग बिजनेस में इन्वेस्ट करना चाहते है, आप हमारे माध्यम से इन्वैस्ट किजीये, अच्छा रिटर्न मिलेंगा, पिडीत द्वारा शुरु मे मना कर दिया था कि मेरे पास रूपये नही है तो सायबर ठग द्वारा पिडीत के वाटसप पर प्रतिदिन मैसेज किये गये व बोला गया कि एक बार विश्वास जता कर देखीये, हम आपके रुपयो को विदेशी बाजार मे निवेश करेगे व घर बैठे आपको अच्छा रिटर्न लाकर देगे। सायबर ठग द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रतिदिन अपना एआई जनरेटेड फर्जी पोर्टफोलियो शेयर कर रिटर्न/प्रोफिट दिखाता रहा। पिडीत को घर बैठे मुनाफा कमाने का लालच देकर अपने झासे मे लेकर शुरु मे कुल 04 लाख रुपये निवेश करवाए गये व कुछ दिन बाद पीडीत के खाते मे 04 लाख रुपये मुल व 70 हजार रुपये मुनाफे सहीत वापस किये गये। सायबर ठग द्वारा पिडीत को पहले अच्छा प्रोफिट देकर विश्वास जीत लिया व और अधिक निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देने लगा, साथ ही अन्य लोगो से इन्वैश्ट करवाने पर मुनाफे मे कमिशन देने की भी बात करने लगा।
पिडीत द्वारा सायबर ठग के झासे मे आकर कुल 14 लाख रुपये स्वयं व अपने मित्र से भी निवेश के नाम पर सायबर ठग के खाते मे ट्रांसफर किये गये। निवेश की निश्चित अवधि पुर्ण होने पर पिडीत द्वारा सायबर ठग से रुपये वापस मांगे गये तो सायबर ठग द्वारा बहाना बनाते हुए रुपये अटक जाना बताया व बोला कि 08 लाख रुपये और निवेश करने पर पुरे रुपये वापस करना बताया, सायबर ठग द्वारा विश्वास दिलाने के लिए अपना नाम, पिता का नाम, सरनेम व पता बदलकर फर्जी आधार कार्ड व पेनकार्ड की फोटो पिडीत को भेजी गई परन्तु पिङित को अपने साथ धोखाधडी होने का आभास होने पर सायबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज करवाई गई व एक शिकायती आवेदन थाना दलौदा पर भी प्रस्तुत किया गया। थाना दलौदा पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण पंजिबध्द कर पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर से मार्गदर्शन प्राप्त कर एक विशेष टिम गठित की गई । गठित टिम द्वारा तकनिकी कौशल का उपयोग कर सायबर ठग की पहचान स्थापित की गई व सोनीपत, हरियाणा पहुंचकर शातिर सायबर ठग आरोपी सिध्दांत पिता दुर्गादास दहीया उम्र 22 साल निवासी पटेल नगर सोनीपत, हरीयाणा को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई व ठगी की कुल 10 लाख रुपये की राशी को सायबर ठग के खाते मे होल्ड/फ्रिज (जप्त) किया गया है।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना दलौदा पुलिस की एक विशेष टिम गठीत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सायबर ठग द्वारा अपना नाम, पिता का नाम, सरनेम व पता बदलकर फर्जी आधार कार्ड व पेनकार्ड की फोटो पिङीत को भेजी गई थी जिसकी तस्दिक करते फर्जी होना पाया गया, तथा ठग द्वारा घटना के बाद अपने सभी ज्ञात नम्बर भी बंद कर लिए गये थे । गठित पुलिस टिम द्वारा घटना से संबंधित सभी तथ्यों का आंकलन कर कड़ी से कडी जोड़कर तथा प्रत्येक दिशा में गहन विश्लेषण किया गया। प्रकरण से संबंधित समस्त तथ्यों पर लगातार कार्य करते हुए तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गए व शातिर सायबर ठग की पहचान स्थापित की गई। सायबर ठग का मुल नाम सिध्दांत पिता दुर्गादास दहीया उम्र 22 साल निवासी पटेल नगर सोनीपत, हरीयाणा का होना पाया जाने से तत्काल टीम को सोनीपत हरियाणा रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा सायबर ठग को उसके निवास पर तलाश करते मकान पर ताला लगा हुआ पाया गया। इस पर पुलिस टिम द्वारा तकनिकी विश्लेषण कर सायबर ठग की गिरफ्तारी हेतु तकनिकी साक्ष्य एकत्रित किये गये । सोनीपत हरियाणा मे पुलिस टिम द्वारा सुझबुझ पुर्वक कार्यवाही को अंजाम देते हुए योजनाबध्द तरिके से आरोपी शातिर ठग आरोपी सिध्दातं दहीया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी से अग्रिम पुछताछ कर मनी ट्रेल व अन्य अपराधो तथा घटना मे संलिप्त अन्य आरोपीयो के सबंध मे पुछताछ की जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।
ठगी का तरिका – सायबर ठग द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से अनजान लोगो से सम्पर्क किया जाता है व लोगो को निवेश करने पर घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया जाता है। शुरुआत मे छोटी रकम लेकर कुछ दिनो मे मुनाफे के साथ वापस लोटाया जाता है, फिर पिडीत को ज्यादा रकम निवेश करने पर घर बैठे ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया जाता है, तथा अन्य लोगो से भी निवेश करवाने पर मुनाफे मे से कमिशन देने की बात की जाती है। सायबर ठग द्वारा पिडीतो से लालच देकर बडी राशी लेकर बहाने बनाकर मोबाईल बंद कर पिङीत से सम्पर्क काट लिया जाता है।
जफ्त मश्रुका –
01. आईफोन कम्पनी के 02 मोबाईल व मोटोरोला कम्पनी का एण्डरोईड मोबाईल किमती करिबन 03 लाख रुपये
02. ठगी की 10 लाख रुपये की राशी लिक्विड फ्रिज करवाई गई जो आरोपी के खाते मे जमा होकर जप्त/फ्रिज है। वैधानिक
प्रावधानो के तहत न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से राशी पिङीत को सुपुर्द करवाई जायेगी।
03. आरोपी के मुल/ओरिजनल आधार कार्ड व पेनकार्ड
गिरफ्तार आरोपी –
01. सिध्दांत पिता दुर्गादास दहीया उम्र 22 साल निवासी पटेल नगर सोनीपत, (हरीयाणा)
सराहनीय कार्य –
उनि. रविन्द्र प्रताप डांगी थाना प्रभारी दलौदा, सउनि. कैलाश बधैल व दलौदा पुलिस टीम तथा सायबर सेल मन्दसौर की



