मंदसौरमंदसौर जिला

मंदसौर हत्याकांड में बड़ा खुलासा! चार आरोपियों की पहचान, गांधी चौराहा हत्याकांड का बदला होने की आशंका”

“मंदसौर हत्याकांड में बड़ा खुलासा! चार आरोपियों की पहचान, गांधी चौराहा हत्याकांड का बदला होने की आशंका”

मंदसौर के अभिनंदन क्षेत्र में हुए चर्चित रवि माली हत्याकांड में पुलिस जांच तेज हो गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या गांधी चौराहा पर हुए पुराने हत्याकांड का बदला हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से हत्या के कारण की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे, कर्मचारी कॉलोनी निवासी रवि माली सुंदरम वाटिका स्थित ढाबे के पास फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण रवि माली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर घटना के बाद फरार हो गए।

सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। घटना के बाद माली समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला और समाज के लोग कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}