देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट गहराया, एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप, यात्री बेहाल

पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट गहराया, एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप, यात्री बेहाल

गोरखपुर पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर पिछले एक सप्ताह से पेयजल व्यवस्था ठप होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार 23 जून 2026 से स्टेशन परिसर में लगे बोरवेल की मोटर खराब होने के कारण स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बंद है। भीषण गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, बोरवेल मोटर खराब होने की सूचना संबंधित उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों की ओर से शीघ्र मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया गया है, ताकि यात्रियों को जल्द ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।स्टेशन परिसर में लगे नलो से बालू युक्त पानी निकलने की शिकायत भी सामने आई है। यात्रियों का कहना है कि यह पानी पीने योग्य नहीं है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।यात्रियों ने स्टेशन पर अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी की ओर भी रेलवे प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उनका कहना है कि स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के अव्यवस्थित खड़े रहने से आवागमन बाधित होता है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर बैठने के लिए पर्याप्त बेंच नहीं होने के कारण बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान लंबे समय तक खड़े रहना पड़ता है।यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि खराब बोरवेल मोटर की तत्काल मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए, स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए व प्लेटफॉर्म पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और स्टेशन परिसर में यातायात संबंधी समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}