झालावाड़पचपहाड़ (Pachpahar)मंदसौर जिला

सरोद रोड पर आरटीओ की सख्त कार्रवाई, गिट्टी से भरा अवैध डंपर जब्त

लगातार शिकायतों के बाद हरकत में आया परिवहन विभाग, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

 

भवानीमंडी।

भवानीमंडी उपखण्ड के सरोद रोड पर लंबे समय से परिवहन नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे अवैध डंपरों के खिलाफ जिला परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरटीओ की नियमित जांच के दौरान गिट्टी से भरा एक डंपर बिना वैध फिटनेस प्रमाण-पत्र के सड़कों पर तेज गति से दौड़ता हुआ पाया गया, जो न केवल नियमों का उल्लंघन था बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बना हुआ था।

जांच के दौरान दस्तावेजों की गहन पड़ताल में डंपर चालक वैध फिटनेस, परमिट सहित आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। परिवहन नियमों के स्पष्ट उल्लंघन की पुष्टि होने पर मौके से ही झालावाड़ मोटर वाहन निरीक्षक बनवारीलाल लोधिया ने त्वरित चालानी कार्रवाई करते हुए डंपर को जब्त कर लिया। इसके बाद डंपर को आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु मिश्रोली थाना भिजवाया गया।

ग्रामीणों की शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई:-

गौरतलब है कि सरोद रोड पर पिछले कई दिनों से अवैध खनन व अन्य निर्माण सामग्री से भरे डंपर तेज रफ्तार में दौड़ रहे थे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई थी। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की थी। ग्रामीणों द्वारा अवैध खनन के डंपरों पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को खनन विभाग के अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया था। प्रशासन द्वारा शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके बाद शुक्रवार को यह कार्रवाई सामने आई है।

आगे भी जारी रहेगी सख्ती:-

परिवहन विभाग ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले, बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन करने वाले तथा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए राहत की सांस ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}