5 करोड़ की लागत से बनने वाले नए जनपद भवन में घटिया निर्माण इंजीनियरों जवाबदार अधिकारीयो की घोर लापरवाही उजागर

जब पैर ही फैक्चर होगा तो कॉम्पिटेशन दौड़ में कैसे जीता जाएगा,ये एक मुहावरा है.भवन के बेस को लेकर.
मिक्सचर में बिना में बिना मापदंडों मिलाई जा रही है सामग्री

सीतामऊ – 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए जनपद पंचायत भवन के बेस में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है फोटो में बेस की कंक्रीट में बड़े-बड़े गिट्टी और कमजोर मिक्स साफ दिखाई दे रहा हैस्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में इंजीनियरों और जवाबदार अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है! बेस में डाली गई कंक्रीट में सीमेंट की मात्रा कम और गिट्टी अधिक दिख रही है जिससे भवन की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं.!
ग्रामीणों ने कहा कि 5 करोड़ के लगभग से इतनी बड़ी बिल्डिंग भवन बन रहा है लेकिन शुरुआत से ही घटिया काम किया जा रहा है.! अगर अभी ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में यह भवन कभी भी गिर सकता है.!
जैसे तीतरोद में एक करोड़ की लागत से बना हाई सैकेंडरी स्कूल जो कि अभी से दरारें एवं दीवारें फटने लगी हे जबकि विगत दिनों दैनिक भास्कर में खबर भी प्रसारित हुई थी.!
जिला कलेक्टर निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी इंजीनियरों व ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए



