छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए जमकर नारे

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए जमकर नारे
मंदसौर। छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता अजय लोढ़ा , मनजीत सिंह मनी, इंस्टा भाचावत, तरुण खींची सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने “छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो “मोदी डरता है तो पुलिस का सहारा लेता है” और “प्रधानमंत्री इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से करने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।



