रतलाममध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 02 जनवरी 2025 शुक्रवार

////////////////////////////

रीडर (प्रवाचक) रामबाबू पंवार एवं देवांशु सांकले को लंबित प्रकरणों के संबंध में कारण बताओं सूचना पत्र जारी

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा न्यायालय तहसील ग्रामीण रतलाम एवं  नायब तहसीलदार टप्पा  बिलपांक का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ग्रामीण रीडर देवांशु सांकले  एवं तहसील टप्पा बिलपांक रीडर रामबाबू पंवार की रीडर आई डी पर राजस्व  प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित पाए गए। रीडरो द्वारा  घोर लापरवाही पूर्ण एवं स्वेच्छाचारिता से कार्य करने के कारण मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के अंर्तगत अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर  द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में प्रति उत्तर  प्रस्तुत नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया है । समयावधि में उत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

===============

कलेक्टर ने बंजली हवाई पट्टी का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने बंजली हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंच कर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने हवाई पट्टी की मरम्मत से संबंधित कार्यों की कार्ययोजना के संबंध मे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ ए डी एम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री , पी डब्लू डी श्री चौहान , कमिश्नर नगर निगम श्री अनिल भाना , एसडीएम आर्ची हरित उपस्थित थी।

==============

नापतौल विभाग ने जप्त किये असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और अमानक पैकेज बंद वस्तु

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और नियंत्रक नापतौल म. प्र. भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में नापतौल निरीक्षक भारत भूषण द्वारा उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु ग्राम सैलाना और ग्राम धराड़ में विशेष जांच का अभियान चलाया जिसमें दुकानों पर उपयोग हेतु रखे इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अंशुल किराना स्टोर्स सैलाना, जोधपुर स्वीट कार्नर सैलाना, राज हार्डवेयर सैलाना, बादशाह किराना सैलाना, मुकेश ट्रैडर्स सैलाना, मुल्ला अब्देअलि मुल्ला कालाभाई सैलाना, जय किसान फर्टीलाईजर धराड़, वेदान्त ऑटो मोबाईल धराड़, आशापुरा रेस्टोरेन्ट धराड़, पाटीदार रेस्टोरेन्ट धराड़  दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं को नियमानुसार नहीं पाये जाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और विक्रय हेतु प्रदर्शित करके रखे पैकेज वस्तुओं में अनियमित्ताऐं पाये जाने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम उल्लघंन और दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये ।

उपरोक्त दुकानों मे 3 इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण जप्त किए गए और अन्य पैकेज बंद वस्तुऐं। जांच के दौरान श्री कैलाशचन्द्र शर्मा, गोतमलाल मईड़ा, मोहनलाल खैर और मयंक गोयल उपस्थित थे।

================

कलेक्टर ने तहसील न्यायालयों, शासकीय अभिलेखागार एवं निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आज 01 जनवरी को तहसील न्यायालय रतलाम ग्रामीण, नायब तहसीलदार न्यायालय बिलपांक एवं निर्वाचन कार्यालय रतलाम ग्रामीण एवं शासकीय अभिलेखागार का निरीक्षण किया। तहसील न्यायालय के निरीक्षण के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों, नामांकन, बंटवारा,सीमांकन के प्रकरण देखे एवं समय सीमा में प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए। समय अवधि में प्रकरणों का निराकरण एवं प्रक्रिया पूर्ण न करने पर तहसील रतलाम ग्रामीण एवं नायब तहसीलदार कार्यालय के रीडर (प्रवाचक) को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने विधानसभा 219 रतलाम ग्रामीण के निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर एस आई आर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फार्म 6,फार्म 7, फार्म 8 एवं दावे आपत्तियों की समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। शासकीय अभिलेखागार का निरीक्षण कर साफ-सफाई करवाने, फाइलों को व्यवस्थित कर सही क्रम में रखने के लिए संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान ए डी एम डॉ शालिनी श्रीवास्तव,एस डी एम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा सहित संबंधित शासकीय सेवक उपस्थित थे।

==============

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 03 पद एवं आंगनवाड़ी सहायिका 06 पद हेतु आवेदन प्रारंभ

प्रभारी परियोजना अधिकारी  प्रियंका बैरागी ने बताया कि परियोजना रतलाम ग्रामीण क्र 01 अंतर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ता के कुल 03 पद (आंगनवाडी केंद्र उणी, आंगनवाडी केंद्र छत्री, आंगनवाडी केंद्र शिवपुर क्र 02) एवं आंगनवाडी सहायिका के कुल 06 पद ( टीटोडीपाडा सरवड़, पिपलीपाडा सरवड़, उमरथाना, मथुरी, घोड़ाखेडा, मूंदडी क्र 01)  हेतु एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर दिनांक 10 जनवरी 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहे है एवं आवेदन में  संशोधन 12 जनवरी 2026 तक  किये जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}