गरोठमंदसौर जिला

उदिया कालेज में पूर्व बीईओ एवं जिपंस प्रतिनिधि चौहान द्वाय ने BSW एवं MSW कक्षाओं का शुभारंभ किया 

उदिया कालेज में पूर्व बीईओ एवं जिपंस प्रतिनिधि चौहान द्वाय ने BSW एवं MSW कक्षाओं का शुभारंभ किया 

गरोठ। शिवनारायण उदिया शासकीय महाविद्यालय, गरोठ में रविवार, 23 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत BSW एवं MSW कक्षाओं के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। यह पाठ्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से दूरवर्ती शिक्षा प्रणाली के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी गरोठ श्री भगवान सिंह चौहान तथा ग्राम पंचायत चिकन्या के सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री श्यामसिंह चौहान उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास, समाज सेवा एवं ग्रामीण विकास में युवाओं की भूमिका के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर परामर्शदाता श्री नंदकिशोर प्रजापति, श्री हेमंत पांडेय, श्री राजबहादुर सिंह सिसौदिया, श्री रघुवीर सिंह एवं सुश्री ज्योति व्यास सहित नवांकुर संस्था से श्री कमलेश चौधरी, श्री उदय लाल धाकड़ एवं श्री चौथमल रगोठा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं परामर्शदाताओं ने विद्यार्थियों को सामुदायिक नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}