अखिल भारतीय पोरवाल महासभा को मिले नए पदाधिकारी, पिपलियामंडी में समाजजनों ने मनाया जीत का जश्न

अखिल भारतीय पोरवाल महासभा को मिले नए पदाधिकारी, पिपलियामंडी में समाजजनों ने मनाया जीत का जश्न
पिपलियामंडी-अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के चुनाव शामगढ़ में संपन्न हुए, जिसमें समाज के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव में शामगढ़ निवासी रमेश बंशीलाल काला अध्यक्ष गरोठ निवासी, दिनेश चौधरी महामंत्री तथा सुवासरा निवासी दिनेश वेद कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की जीत की खुशी में रविवार रात करीब 10 बजे पिपलियामंडी के राजा श्री डोंडरमल जी चौराहे पर पोरवाल समाजजनों ने आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया।
इस दौरान समाजजनों ने एक-दूसरे को बधाई दी और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने कहा कि अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के नए पदाधिकारियों से समाज को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक विकास और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जश्न के दौरान कैलाश काका, उमेश फरक्या (अंबिका), राजेंद्र भूत, कृष्णा भूत (व्यापारी संघ अध्यक्ष), सुनील घाटिया (पोरवाल समाज अध्यक्ष), समरथ रत्नावत (बरखेड़ा), संजय डबकरा, रामप्रसाद फरक्या (मंडी सचिव), सुनील फरक्या, मुकेश गुप्ता, नगेन्द्र फरक्या, कमलेश भूत, यश फरक्या, जगदीश श्रीलाल, बबलू भूत, मोहनलाल मुजावदिया, मनोज मुजावदिया (धर्मशाला अध्यक्ष), विनोद मंडवारिया, बलराम भूत (गायत्री स्टोन), चेतन सेठिया (सेठिया किराना), विजय धनोतिया (नानू मंत्री), पंकज (डोली एजेंसी), आशीष फरक्या (अंतिम ट्रेडर्स), प्रधुम्न पोरवाल, शैलेन्द्र मुजावदिया, शिव मोदी, विपुल भूत, विनोद भूत, सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।



