मंदसौर जिलासीतामऊ
उत्कृष्ट कार्यों से होगी आदर्श ग्राम की पहचान- संभाग समन्वयक मालवीय

नवांकुर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति की सेक्टर बैठक सम्पन्न
नाटाराम/सीतामऊ। उत्कर्ष एवं नवाचार से ही आदर्श ग्राम की पहचान होगी। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नाटाराम निरंतर सक्रियता से कार्य कर रही है। उक्त विचार मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री शिवप्रसाद मालवीय ने बुधवार को कयामपुर सेक्टर क्रमांक 1 के आदर्श ग्राम नाटाराम में व्यक्त किये। सेक्टर बैठक का आयोजन नवांकुर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति द्वारा किया गया। बैठक में संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय द्वारा आदर्श ग्राम की कल्पना को लेकर किए जाने वाले नवाचार कि विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नाटाराम को रुचि अनुसार उप समितियां, महिला समितियों का गठन करने के निर्देश दिए। जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी द्वारा आदर्श ग्राम एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेज, बोर्ड, बैनर सहित अन्य जानकारियो की समीक्षा की गई। बैठक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नाहरगढ़, कयामपुर,खजूरी चंद्रावत, नाटाराम के पदाधिकारी से चर्चा की गईं। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा ने भी सम्बोधित किया। मंच पर सरपंच बाबूलाल जाट, सरपंच कयामपुर जगदीश माली सरकार, शिक्षक श्री सोनी,दिलीप जैन, परामर्शदाता हरिओम गंधर्व, हेमंत भावसार उपस्थित थे।बैठक में परामर्शदाता हरिओम गंधर्व,मंगला बैरागी,नवांकुर संस्था के टीना सोनी, रजनीश शर्मा, कैलाश गुर्जर,दिलीप भटनागर,अशोक दमामी विशेष रूप से उपस्थित है। संचालन हरिओम गंधर्व ने किया। आभार विष्णुनाथ राठौड़ ने माना।
कटहल और जामुन के लगाए पौधे
आदर्श ग्राम की बैठक के बाद ग्वाल-बाल मंदिर पर कटहल, जामुन,आम,सेतुत के पौधे लगाये गये। नवांकुर सखियों को पौधो की थैली, बीज और पौधे भी वितरित करते समय नवांकुर सखियां कैलाश शर्मा, संपतबाई पाटीदार,कविता शर्मा, कैलाश बाई माली, आंचल पाटीदार अंगूरबाला,रितु पाटीदार, धारणा गंधर्व और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य विदेश पाटीदार, सत्यनारायण धनगर,राकेश धनगर, राम प्रसाद माली, गोपाल माली, पवन गुर्जर, राहुल धनगर, समिति के अरुण भटनागर,शैलेंद्र चौहान, विनय शर्मा,लक्ष्मण मालवीय विशेष उपस्थिति थे। संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी, विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा द्वारा नवांकुर संस्था नाटाराम प्रगतिशील विकास समिति द्वारा लगाई संकल्प नर्सरी का अवलोकन किया गया। पौधों को देखकर प्रशंसा व्यक्त की गई।नर्सरी के साथ ही जैविक खाद को देखा ओर आवश्यक जानकारी ली गई। कयामपुर में संचालित गौशाला का अवलोकन किया एवं आवश्यक जानकारी ली गई। इस अवसर पर श्री वीर हनुमान मंदिर राजाखेड़ी पर प्रस्फुटन वाटिका पर सूरजना के पोधे लगाये गये।



