इतिहास दर्शनमध्यप्रदेश

आज 12 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

⚜️🪔🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔🪔⚜️

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

आज 12 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

आज 12 अगस्त के दिन इतिहास में घटित घटनाएं

1602: मुगल बादशाह अकबर के नवरत्न और मंत्री अबुल फजल की हत्या हुई।

1602: अबुल फजल की हत्या : मुगल सम्राट अकबर के नवरत्नों में से एक और ‘अकबरनामा’ के लेखक अबुल फजल की हत्या जहांगीर के आदेश पर बीर सिंह बुंदेला ने कर दी थी

1765: इलाहाबाद की संधि के बाद भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की औपचारिक शुरुआत हुई।

सिलाई मशीन का पेटेंट (1851): अमेरिकी आविष्कारक आइजैक मेरिट सिंगर को उनकी व्यावहारिक सिलाई मशीन का पेटेंट मिला था।

1909 – संयुक्त राज्य अमेरिका में इंडियानापोलिस मोटर स्पीड वे खोला गया।

1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले की घोषणा की।

1920 – पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ लड़ाई शुरू हुई।

1927 – बर्डो थोडोल को पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका के द तिब्बती किताब ऑफ द डेड के रूप में प्रकाशित किया गया।

1933 – क्यूबा के तानाशाह मचाडो वाई मोरालेस सैन्य तख्तापलट के बाद भागे।

1936 – गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने।

1940 – हॉलैंड ने कपड़े का वितरण नियंत्रित करना शुरु किया।

1941 – फ्रेंच मार्शल हेनरी पीटेन ने नाजी जर्मनी को पूर्ण समर्थन दिया।

1944 – फालाइज पॉकेट की लड़ाई का आरम्भ हुआ।

1944 – नेपल्स में चर्चिल और टीटो मिले।

1948: स्वतंत्र भारत ने ओलंपिक खेलों में अपना पहला पुरुष हॉकी स्वर्ण पदक जीता, जिसमें ब्रिटेन को 4-0 से हराया गया था।

1953 – सोवियत संघ ने पहले हाइड्रोजन बम का गुप्त तरीके से परीक्षण किया।

1960 – नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।

1961 – संयुक्त राज्य अमेरिका में संघीय समुद्री आयोग की स्थापना की गयी।

1962 – पहली बार दो लोग अंतरिक्ष में गए।

1971- सीरिया ने सीमा पर हो रहे विवाद के कारण जॉर्डन के साथ राजनयिक संबंधों समाप्त किया।

1972 – इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया।

1976 – लेबनान की राजधानी बैरुत के निकट इस देश के सैनिकों ने तल्ले जातर नामक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर का परिवेष्टन करने के बाद इसमें भयानक जनसंहार किया।

1978 – चीन और जापान ने वीजिंग में शांति एवं मित्रता के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1981:पहले पर्सनल कंप्यूटर की शुरुआत: आईबीएम (IBM) कंपनी ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर ‘IBM 5150’ बाजार में उतारा, जिसने पर्सनल कंप्यूटिंग के युग की शुरुआत की।

1984 – लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1985 – जापान एयरलाइंस की उड़ान 123 जापान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 520 लोग मारे गए (इतिहास में सबसे खराब एकल विमान दुर्घटना)

1990 – टाइरेनोसॉरस रेक्स या ‘टी रेक्स’ का कंकाल शोधकर्ताओं को मिला। इस कंकाल की मदद से वैज्ञानिकों को जीवों के विकास की प्रक्रिया के बारे में कई चीजों का पता चला।

1990: डायनासोर का सबसे बड़ा कंकाल -: दक्षिण डकोटा में पैलियोन्टोलॉजिस्ट सू हेंड्रिक्सन ने अब तक का सबसे बड़ा और पूर्ण टी-रेक्स (Tyrannosaurus rex) डायनासोर का कंकाल खोजा, जिसे ‘सू’ (Sue) नाम दिया गया।

1992 – उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न।

1997: गुलशन कुमार की हत्या: टी-सीरीज (T-Series) के संस्थापक और मशहूर संगीत निर्माता गुलशन कुमार की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

2000-रूसी पनडुब्बी हादसा: रूस की परमाणु संचालित पनडुब्बी ‘कुर्स्क’ (Kursk) बेंट्स सागर में दुर्घटनाग्रस्त होकर डूब गई, जिससे उसमें सवार सभी 118 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी।

2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।

2004 – फ़्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से सन्न्यास लिया।

2004 – इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।

2006 – यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।

2008 – बृज बिहार रेलेवे क्रासिंग के निकट खड़ी कालिंदी एक्सप्रेश व पद्मावत एक्सप्रेस में हुए भिड़ंत से नई पाटी घायल हो गयी।

2008 – आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।

2009 – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

2012: लंदन में आयोजित 30वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ

2019 – दक्षिण कोरिया ने जापान को अपनी पसंदीदा व्यापार सूची से हटाने का फैसला किया।

2019 – चंद्रिमा शाह भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष बनी।

2019 – ग्वाटेमाला में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में कंजरवेटिव उम्मीदवार अलेजांद्रो गियामाटेई ने जीत हासिल की।

2020 – एक निजी भारतीय स्टार्टअप कंपनी Skyroot Aerospace ने एक अपर स्टेज के रॉकेट इंजन ‘रमन’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2020 – अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला देवी हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (अपना रनिंग मेट) चुना ।

2020 – इज़राइल ने उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली एरो-2 का सफल परीक्षण किया।

2021 – अफगानिस्तान में तालिबानी उग्रवादियों के व्यापक क्षेत्र पर तेजी से कब्ज़ा जमाने को देखते हुए सरकार ने सेना प्रमुख को हटा दिया।

2022 – संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास उदरशक्ति में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना की टुकड़ी मलेशिया रवाना हुई।

2022 – गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने सभी 24 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारतीय नागरिकाता का प्रमाण पत्र सौंपा।

2022 – यूरोप के मोंटेनिग्रो में बंदूकधारी ने पारिवारिक विवाद के कारण 11 लोगों की हत्या की , 6 घायल।
2023 – दिल्ली सेवा विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी , इसी के साथ अब यह कानून बन गया।
2023 – हरियाणा में CM खट्टर ने आयुष्मान कार्ड की आय सीमा 1 लाख 80 से बढ़ाकर 3 लाख करने की घोषणा की।
2023 – पुलिस को बम की सूचना मिलने पर फ्रांस का एफिल टावर खाली करवाया गया।
2023 – राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ का वाहन पलटने से 1 जवान शहीद व 13 घायल हुए। मुकेश शास्त्री भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – भारत हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती , पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा।
2023 – भारतीय नौसेना ने संयुक्त अरब अमीरात की नौसेना के साथ द्विपक्षीय नौसेना समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया।
2024 – केंद्र सरकार ने ब्रॉडकास्टिंग बिल 2024 वापस लिया।
2025 – भारत सरकार ने सीमा पार व्यापार नीति के तहत बांग्लादेश से आने वाले जूट के थैलों सहित कुछ अन्य सामग्रियों के आयात पर कड़े प्रतिबंध लगाए।

आज 12 अगस्त के दिन उत्सव और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस: युवाओं के मुद्दों पर ध्यान देने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

विश्व हाथी दिवस: हाथियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए यह अंतरराष्ट्रीय उत्सव है [लोकप्रिय World Elephant Day]।

डॉ. विक्रम साराभाई जयंती: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) के संस्थापक का जन्मदिवस।

मेला श्री हरिद्वार प्रयागराजादि (श्रावणी हरियाली अमावस्या)।

मेला श्री नुणाई (जौनसार बावर , उ. खण्ड)।

स्वामी श्री अखंडानंद सरस्वती जी महाराज जयन्ती (श्रावण अमावस्या , पुष्य नक्षत्र)।

श्री सिद्दारमैया जन्म दिवस।

श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर स्मृति दिवस।

आज 12 अगस्त के दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1899- अल्फ्रेड हिचकॉक : दुनिया के सबसे मशहूर सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म निर्देशकों में से एक Sir Alfred Hitchcock का जन्म आज ही के दिन लंदन में हुआ था।

1908 – रोबिन बनर्जी प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, चित्रकार, फोटोग्राफर और दस्तावेजी फिल्म निर्माता थे।

1919-डॉ. विक्रम साराभाई :भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक (Father of Indian Space Program) और महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई का जन्म आज ही के दिन अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की नींव रखी थी।

1914-तेजी बच्चन : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की माता और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तेजी बच्चन का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

1922-चुनीलाल कालिदास मड़िया : प्रसिद्ध गुजराती नाटककार, कथाकार और उपन्यासकार का जन्म हुआ।

1948 – सिद्दारमैया– एक भारतीय राजनेता हैं और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।

1972 – ज्ञानेंद्र केदारनाथ पांडे एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर।

आज 12 अगस्त के दिन निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति

  • क्लियोपेट्रा (30 ईसा पूर्व): मिस्र (Egypt) की अंतिम फिरौन (Pharaoh) क्लियोपेट्रा सप्तम ने आत्महत्या कर ली थी।
  • 1827-विलियम ब्लेक : प्रसिद्ध अंग्रेज कवि, चित्रकार और रहस्यवादी का निधन हुआ।
  • 1945 – जॉर्ज सिडनी अरुंडेल – भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।
  • 1946 – काशीनाथ नारायण दीक्षित भारतीय पुरातत्व के विद्वान थे (मतभेद)।
  • 1955 –थॉमस मैन जर्मनी के विख्यात उपन्यासकार का निधन हुआ। उन्हें उनके द मैजिक माउन्टेन अर्थात् जादुई पर्वत उपन्यास से बहुत ख्याति मिली।
  • 1964-इयान फ्लेमिंग : मशहूर जासूस ‘जेम्स बॉन्ड’ (James Bond) चरित्र के निर्माता और ब्रिटिश लेखक Ian Fleming का निधन हुआ था।
  • 1973 – दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर – भाऊसाहेब बंदोदकर – गोवा , दमन और दीव के पहले मुख्यमंत्री थे ।
  • 1982 – भगवतशरण उपाध्याय– प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार।
  • 1997 – गुलशन कुमार टी-सीरीज़ संगीत लेबल के संस्थापक और एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता थे।
  • 2012 – प्रबुद्ध दासगुप्ता भारत के एक जाने-माने फ़ैशन और फ़ाइन-आर्ट फ़ोटोग्राफ़र थे।
  • 2019 – पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अमरेंद्र शरण का निधन हो गया।
  • 2020 – कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
  • 2023 – बल्गेरियाई बास्केटबॉल खिलाड़ी अतानास गोलोमेव (76) का निधन हुआ।
  • 2023 – फ्रांसीसी अंतरराष्ट्रीय रग्बी यूनियन खिलाड़ी जैक्स रूजरी (78) का निधन हुआ।
  • 2024 – बोलिवियाई फ़ुटबॉल फ़ॉरवर्ड और मैनेजर रामिरो ब्लाकट (80) का निधन हुआ।
  • 2024 – चेक समकालीन शास्त्रीय, पवित्र संगीत व ऑर्गन वादक ज़ेडेनक पोलोलानिक (88) का निधन हुआ।
  • 2025 – अमरेश रॉय चौधरी (96):  उपमहाद्वीप के जाने-माने शास्त्रीय संगीतकार अमरेश रॉय चौधरी (96) का निधन हुआ।
  • 2025 -बनोथ अनिल कुमार (30 वर्ष): भारतीय सेना की 23वीं मराठा लाइट इन्फैंट्री के एक बहादुर जवान सिपाही शहीद हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}