गरोठ पुलिस को मिली सफलता, चांदबर्डा में हुए सनसनीखेज दोहरे अंधे कत्ल का पर्दा फाश, 03 आरोपी गिरफ्तार, लुटे गये जेवरात बरामद

गरोठ पुलिस को मिली सफलता, चांदबर्डा में हुए सनसनीखेज दोहरे अंधे कत्ल का पर्दा फाश, 03 आरोपी गिरफ्तार, लुटे गये जेवरात बरामद
गरोठ ।फरियादी नारायण पिता देवीलाल बंजारा उम्र 35 साल निवासी चांदबर्डा थाना गरोठ ने 25.08.2026 को रिपोर्ट किया की मेरी माता भुलीबाई व पिता देवीलाल चांदबर्डा गांव स्थित खेत पर बनी झोपडी मे रात्री मे सो रहे थे। रात्री में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी पत्थरो से सिर पर हमला कर पिता देवीलाल की हत्या कर दी है। तथा माता भुलीबाई गम्भीर घायल है। जिस पर थाना गरोठ पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 334/2026 धारा 103 (1), 109(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना मृतक के पुत्र नारायण द्वारा बताया गया की मेरी माँ चांदी के आमले (कडे) पहनती थी जो माँ के पैरो में नही होना बताया व घटना के दौरान लूट की आंशका होना बताया। दौराने ईलाज प्रकरण मे घायल भुलीबाई की भी मृत्यु हो गई।
पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में साइबर सेल, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक (FSL) टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री राम सनेही मिश्रा, SDOP गरोठ श्री विजय कुमार यादव द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव के नेतृत्व में अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश थाना गरोठ, थाना शामगढ़, थाना भानपुरा के क्षेत्र में मिलने के सम्भावित स्थानों पर की गई साथ ही सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर झालावाड, भवानीमण्डी, नीमच, मनासा मे की गई।
विवेचना के दौरान अनुसंधान मे आये साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कान्हा उर्फ करण पिता विष्णु निवासी दुरगपुरा थाना मनासा हा.मु. सगोरिया थाना शामगढ़, व आरोपी पवन पिता उदयराम निवासी सातलखेडी थाना भानपुरा तथा आरोपिया संतोषबाई उर्फ संता पति अमरलाल निवासी भाटखेडी थाना नाहरगढ़ हा.मु. चांदबर्डा थाना गरोठ को गिरफ्तार किया गया। एवं प्रकरण के आरोपी राजेश कीर ने खड़ावदा के पास किसी गाँव में खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग पति पत्नि की हत्या करने के बाद हत्या व लूट करने का सुसाईड नोट लेख कर मनासा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पूछताछ और वारदात का तरीका (Modus Operandi):- हिरासत में लिये गए आरोपीयो से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया व आरोपीयो ने बताया की संताबाई करीब 02 वर्ष से अपने पति से अलग होकर ग्राम चांदबर्डा मे अपने माता- पिता के यहा पर निवास कर रही है संताबाई का कान्हा उर्फ करण निवासी सगोरिया शामगढ़ से प्रेम संबंध है। प्रकरण के आरोपी पवन निवासी सातलखेडी थाना भानपुरा व राजेश निवासी राजगढ़ झालावाड नीमच के करण उर्फ कान्हा के मित्र है करण उर्फ कान्हा तथा संताबाई ने अपने साथी पवन व राजेश के साथ मिलकर पैसों के लिए लुट की योजना बनाई थी। संताबाई ने अपने साथी आरोपीगणों को मृतिका भुलीबाई व मृतक देवीलाल के संबंध मे सम्पूर्ण जानकारी दी कि चांदबर्डा गाँव के देवीलाल व भुलीबाई गाँव से दुर खेत पर बनी झोपड़ी में अकेले सोते है ओर भुली बाई चांदी के भारी आमले पहनती है। संताबाई से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपीगणों ने दिनांक 24-25.08.26 की रात्री में ग्राम चांदबर्डा में स्थित अपनी झोपड़ी में सो रहे देवीलाल व उसकी पत्नी भुली बाई के सिर पर भारी पत्थरो से हमला कर देवीलाल की हत्या कर दी व भुली बाई को गम्भीर रुप से घायल कर उसके पैरो में पहने चांदी के आमले निकाल लिये बाद आरोपीगण करण उर्फ कान्हा, पवन व राजेश आमले लूट कर फरार हो गये थे।
बरामदगी (Seizure):- आरोपियों की निशानदेही पर लुटे गये चांदी के जेवरात (आमले) किमती 50 हजार रूपये व घटना मे प्रयुक्त बिना नम्बर की हीरो कम्पनी की एक्सट्रीम मोटरसायकल किमती 50 हजार रूपये, 03 मोबाईल फोन किमती 45 हजार रूपये एवं वारदात के समय आरोपियों द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े व घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किए गए खून से सने बड़े पत्थर जप्त किये गये। प्रकरण मे अग्रिम कार्यवाही जारी है।
नाम आरोपी –
1. कान्हा उर्फ करण पिता विष्णु निवासी दुरगपुरा थाना मानसा हा. मु. सगोरिया थाना शामगढ़
2. पवन पिता उदयराम निवासी सातलखेडी थाना भानपुरा
3. संतोषबाई उर्फ संता पति अमरलाल निवासी भाटखेडी थाना नाहरगढ़ हा. मु. चांदबर्डा थाना गरोठ
4. राजेश पिता मोहनलाल निवासी राजगढ़ जिला झलावाड़ राजस्थान हा.मु. मनासा जिला नीमच (मृतक)
जप्त मश्रुका –
पुरानी इस्तेमाली चांदी के जेवरात (आमले) किमती करीब 50 हजार रुपये
घटना मे प्रयुक्त एक बिना नम्बर की हीरो कम्पनी की एक्सट्रीम मोटरसायकल किमती 50 हजार रुपये
03 एनड्राईड मोबाईल फोन किमती करीब 45 हजार रूपये
सराहनीय कार्य- उनि बलवीरसिहं यादव थाना प्रभारी गरोठ, उनि जितेन्द्र सिंह चौहान, उनि मांगीलाल चौहान, उनि मनोज महाजन (चंदवासा चौकी प्रभारी), सउनि जसराज सिंह चंदेल, सउनि मीना राठौर, (प्रआर. आशीष बैरागी, प्रआर. मुजफ्फर सायबर सेल मंदसौर) प्रआर. 794 दुर्गाशंकर मीणा, (प्रआर. 370 जगन्नाथ गुर्जर, आर. 777 नरेन्द्र सोनी एसडीओपी कार्यालय गरोठ), आर. 815 मोतीलाल, आर. 764 दिनेश, आर. 727 जीवन, आर. 482 मुख्तयार, आर. 710 शैतान, आर. 508 अनिल पाटीदार, आर. 394 योगेश धनगर, आर. 128 वकील, आर. 497 राजेन्द्र सिंह, आर. 690 विपिन नैन (चौकी चंदवासा) एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।



