धर्म संस्कृतिमंदसौर जिलासीतामऊ

कुशवाह समाज द्वारा दलावदा में भगवान लव-कुश जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

कुशवाह समाज द्वारा दलावदा में भगवान लव-कुश जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई 

लदुना।सीतामऊ अंचल क्षेत्र के ग्राम दलावदा में कुशवाह समाज द्वारा भगवान लव-कुश की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम के दौरान दो बालकों को भगवान लव और कुश के स्वरूप में सजाया गया जिन्हें फूल मालाओं से सुसज्जित कर मंच पर बैठाया गया समाजजनों ने उनकी आरती कर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर दलावदा सरपंच प्रभुलाल कुशवाह एवं गांव के गणमान्य नागरिक गण सहित समाज की महिलाएं एवं पुरुष बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे भगवान श्रीराम के परिवार के चित्र भी लगाए गए थे कार्यक्रम में समाज की एकता, संस्कृति और बच्चों में संस्कारों को बनाए रखने पर जोर दिया गया अंत में प्रसादी वितरण की गई इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हनुमंत सिंह राठौर द्वार भी लव खुश को माला पहनाकर स्वागत किया गया इस आयोजन में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}