इण्डियन जर्नलिस्ट कैम्पियरगंज तहसील इकाई का हुआ गठन, देवेन्द्र प्रताप सिंह बने अध्यक्ष

इण्डियन जर्नलिस्ट कैम्पियरगंज तहसील इकाई का हुआ गठन, देवेन्द्र प्रताप सिंह बने अध्यक्ष
गोरखपुर इंडियन जर्नलिस्ट कैम्पियरगंज तहसील इकाई का गठन रविवार को आयोजित किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगठन के प्रदेशीय पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष के पहुंचने पर उपस्थित पत्रकारों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।बैठक में पत्रकार हितों, संगठन की मजबूती तथा पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से इण्डियन जर्नलिस्ट संगठन की कैम्पियरगंज तहसील इकाई का गठन किया गया। संगठन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पत्रकार देवेन्द्र प्रताप सिंह को तहसील इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया।अध्यक्ष चुने जाने पर देवेन्द्र प्रताप सिंह को उपस्थित पत्रकारों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन के सदस्यों से आपसी सहयोग एवं एकजुटता के साथ पत्रकार हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, केशव चंद्र शुक्ला, अनिल कुमार, योगेंद्र कुमार अग्रहरी, दयानंद, सचिन यादव,सुनील कुमार यादव, सत्येंद्र यादव, राममिलन कचेर, इंद्रजीत पाल, दुर्गा शंकर मौर्य, राकेश चौरसिया, गणेश यादव, पुनीत कुमार त्रिपाठी, अजय अग्रहरि, अनिल यादव, मंगेश पाठक, सतीश कुमार, पवन कुमार, देवेश कुमार श्रीवास्तव, मनीष सावंत, अरुण गौड़, वीरेंद्र प्रताप पांडे, पप्पू व संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।



