समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 12 अगस्त 2026 बुधवार

////////////////////////////////
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने सुनी 102 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर 11 अगस्त 2026 / मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान 102 आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश जारी किए गए। अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रीति संघवी ने भी जनसुनवाई की कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए।नयाखेड़ा निवासी सत्यनारायण ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्विकृत अनुदान राशि के भुगतान के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर सीईओ जनपद सितामऊ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। भानपुरा निवासी पुष्पाबाई ने जमीन विवाद के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार भानपुरा को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। दीपाखेड़ा निवासी नरेन्द्र सिंह ने जमीन का कब्जा दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार सितामऊ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बघुनिया निवासी गुलाब बाई ने प्रधानपंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर सीईओ जनपद पंचायत गरोठ को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में आर्थिक सहायता दिलवाने, मुआवजा राशि दिलवाने, भुमि का कब्जा दिलवाने, फसल बीमा की राशि दिलवाने, मंदिर की भुमि से अतिक्रमण हटवाने, बिजली व पानी की व्यवस्था करवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए। फोटो संलग्न
=========
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने EVM-VVPAT वेयर हाउस का निरीक्षण किया
मंदसौर 11 अगस्त 2026 / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिव्यांक सिंह ने नवीन कलेक्टर भवन के सामने स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का निर्धारित मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग, लॉगबुक एवं प्रवेश रिकॉर्ड का सत्यापन किया। साथ ही अग्नि सुरक्षा उपायों एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन शाखा के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। फोटो संलग्न
आप कभी भी मुझसे बात कर सकते हैं, कोई भी समस्या हो मुझे किसी भी समय बता सकते हैं
=============
कोविड में माता-पिता को खो चुके बच्चों के साथ कलेक्टर ने चर्चा की
मंदसौर 11 जुलाई 2026 / विगत कोविड में माता-पिता को खो चुके बच्चों के साथ कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कलेक्टर सभा कक्ष में चर्चा की। कलेक्टर ने अत्यंत आतमियता के साथ बच्चों से कहा कि अपनी किसी भी समस्या के संबंध में वे कलेक्टर से किसी भी समय बात कर सकते हैं अपनी कोई भी समस्या बता सकते हैं, प्रशासन आपके साथ है हर समस्या का हल किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन, महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या, संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रीति संघवी उपस्थित थी
बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा बच्चों के साथ चर्चा में उनके भविष्य प्लानिंग पर भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि वह अपने करियर में क्या करना चाहते हैं। बच्चे जो भी चाहते हैं उसमें प्रशासन मदद करेगा। कलेक्टर द्वारा बच्चों की करियर काउंसलिंग के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया गया । महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि उक्त बच्चों को पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना से प्रत्येक माह 5 हजार रुपए सहायता राशि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाती है इसके अलावा स्टाइपेंड भी दिया जाता है इस दौरान कलेक्टर द्वारा बच्चों को गिफ्ट भी भेंट किए गए।
===========
हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सीतामऊ में निकाली तिरंगा रैली
मंदसौर 11 अगस्त 2026 / हर घर तिरंगा अभियान सीतामऊ नगर परिषद द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान तिरंगा रैली नगर की आराध्य देवी माँ मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण से भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के गीत के माध्यम से एवं देश भक्ति के जयकारो, उद्घोष के साथ देशभक्तों द्वारा उत्साह पूर्वक यात्रा प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों में होकर नगर परिषद प्रांगण में यात्रा का समापन हुआ, यात्रा में विभिन्न स्थानों पर नगर नागरिकों द्वारा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर की गई।इस अवसर आयोजित कार्यक्रम में नप अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला द्वारा नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
===================
निःशुल्क 06 दिवसीय सोलर टेक्नीशियन की ट्रेनिंग 18 अगस्त से प्रारंभ
मंदसौर 11 अगस्त 2026 / ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रबंधक द्वारा बताया गया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंदसौर द्वारा निःशुल्क 06 दिवसीय सोलर टेक्नीशियन की ट्रेनिंग 18 अगस्त 2026 से प्रारंभ। 18 से 50 वर्ष वाले इच्छुक प्रत्याशी अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवा लेवे जिससे उनका स्थान सुरक्षित हो जाए। प्रत्याशी अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी कार्ड, अंतिम मार्कशीट और बैंक खाते की डिटेल फोटो प्रति लेकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी के लिए सर्किट हाउस के पहले नई आबादी पुलिस थाने के पास ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी) मोबाईल नम्बर 6269058449 , 9111858590, 8435806297 में प्रातः 10 से शाम 5 बजे कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।
============
मंदसौर में पोस्ट ऑफिस द्वारा आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 14 अगस्त को
मंदसौर 11 अगस्त 2026 / डाक संभाग द्वारा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाकघरों (पोस्ट ऑफिस) के आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवा केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट तथा आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक कराने जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह विशेष अभियान 14 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 12 एवं 13 अगस्त को टोकन वितरण किया जाएगा। अभियान के दिन 14 अगस्त को सभी आधार केन्द्र प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे।
डाक विभाग नीमच मंदसौर अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम डाक घर आधार केन्द्र पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। मंदसौर शहर के मुख्य डाकघर, सुवासरा मंडी,भानपुरा ,गरोठ, नीमच के प्रधान डाक घर, नीमच बघाना खोर, मल्हारगढ़, मनासा रामपुरा जावद डाक घर सहित विभिन्न डाकघरों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
==========
जिले में अब तक 441.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
मंदसौर 11 अगस्त 2026 / जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 441.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 39.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 53.2 मि.मी., भावगढ़ में 34.0 मि.मी., गरोठ में 70.2 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 16.0 मि.मी., संजीत में 22.0 मि.मी., धुंधड़का में 45.0 मि.मी., मंदसौर में 30.0 मि.मी., शामगढ़ में 63.6 मि.मी., कयामपुर में 27.0 मि.मी., सीतामऊ में 35.6 मि.मी. एवं सुवासरा में 40.0 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 394.2 मि.मी., भावगढ़ में 485.2 मि.मी., गरोठ में 390.0 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 485.0 मि.मी., संजीत में 328.0 मि.मी., धुधंड़का में 570.0 मि.मी., मंदसौर में 453.0 मि.मी., शामगढ़ में 440.6 मि.मी., कयामपुर में 394.5 मि.मी., सीतामऊ में 470.0 मि.मी. एवं सुवासरा में 434.9 मि.मी., औसत वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्तर अब तक 1298.10 फीट है।
===========
जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता–संपन्न हुईं

चयनित प्रतिभागी मंदसौर जिले का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेंगे
10 से 55 उम्र के 130 खिलाड़ियों ने लिया भाग
महाराणा प्रताप रिसॉर्ट, दलौदा में मंदसौर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता–2026 का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रेम पूनिया, संभाग प्रभारी जितेंद्र राणावत, मंदसौर के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया, मधुसूदन पाटीदार, कोषाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा, सचिव मनीष परिहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सेन, प्रेस क्लब अध्यक्ष विकास सुराणा, अजय रातड़िया, राकेश सिंह केलवा, गोपाल दुबे, प्रांजल दुबे, दिव्यांशी शर्मा, देवेंद्र परमार,मुकेश पाठक, किशोर दरकुनिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में 10 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लेकर योगासन की उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लगभग जिले भर से चयनित 125 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली, योगासन भारत के नियमानुसार मध्य प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के निर्देशन में खिलाड़ियों ने पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन तथा युगल वर्गों में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
निर्णायक के रूप में अनामिका चंद्राकर,योगिता डोडिया, अर्जुन सिंह सिसोदिया, उमा धाकड़, एकता सोलंकी ने अपनी भूमिका निभाई
सायं 6:00 बजे पुरस्कार एवं मेडल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें दलौदा थाना पुलिस टीम द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं मेडल प्रदान किए गए।
विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैडल प्राप्त हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नियमानुसार खिलाड़ी मंदसौर का प्रतिनिधित्व करेंगे
पारंपरिक योगासन-1. नंदिनी2. यशवी जैन3. वर्षा पाटीदार
पारंपरिक योगासन-1. नैतिक2. मयंक3. आरव दांगी
पारंपरिक योगासन-1. सोमेश2. शिवम 3. अथर्व
पारंपरिक योगासन=1. जेशिका मीणा2. वंशिका कैथवास3. काव्या तिवारी
पारंपरिक योगासन-1. आदित्य गोयल2. आयुष3. निखिल
पारंपरिक योगासन-1. अंबिका पाटीदार2. नैन्सी गंगवाल3. आर्ची जैन
पारंपरिक योगासन-1. संजय मीणा2. धनराज
पारंपरिक योगासन1. किरण बाला2. सुधा श्री
पारंपरिक योगासन1. दिनेश कुमार धाकड़
पारंपरिक योगासन-1. प्रीति जैन
पारंपरिक योगासन- 1. धर्मेंद्र सिंह राणेरा2. मुकेश धाकड़
सब जूनियर बालिका वर्ग-1. रेणुका2. सकीना3. सृष्टि परमार
जूनियर बालिका वर्ग- 1. जेशिका मीणा
सब जूनियर बालिका वर्ग – युगल 1–1. गुंजन गुर्जर2. आहाना
सब जूनियर बालिका वर्ग – युगल 2–1. यशवी जैन2. नित्या बिवरे-
सब जूनियर बालिका वर्ग – युगल 1-1. पहल पलाड़िया2. तान्या रुद्रवाल
सब जूनियर बालिका वर्ग – युगल 2-1. भारती2. भव्या
मंदसौर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महेश कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के बच्चों एवं युवाओं में योग के प्रति रुचि बढ़ाना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा योगासन को खेल के रूप में प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट योग कौशल का परिचय दिया।संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा ने किया आभार सचिव मनीष परिहार ने माना
=========
वैष्णव बैरागी समाज का 5वां प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, निकाली गई भव्य तिरंगा रैली
मंदसौर। श्री वैष्णव बैरागी सेवा संघ कोर कमेटी मंदसौर के तत्वावधान में, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय सतीश वैष्णव की पुण्य स्मृति में पांचवें प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामय समारोह में समाज के 145 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल, गिफ्ट एवं स्मृति चिह्न (शील्ड) प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।कार्यक्रम का आयोजन विशिष्ट अतिथियों के आत्मीय सानिध्य एवं विशाल समाजजनों की उपस्थिति में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री दर्जा (म.प्र.) पंडित योगेंद्र महंत, बांसवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष व महामंत्री नरेंद्र वैष्णव, सेवा संघ मुंबई के राष्ट्रीय प्रवक्ता भुवनेश वैष्णव, शाजापुर के पूर्व जनपद अध्यक्ष नीरज वैष्णव, कैलारस मुरैना के उद्योगपति हरिओम वैष्णव, सेवा संघ म.प्र. के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश वैष्णव, महिला प्रकोष्ठ म.प्र. की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निशा वैष्णव, रामानंदी नवनिर्माण सेना म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित बैरागी, डूंगरपुर के समाजसेवी भगवान दास वैष्णव, प्रतापगढ़ वैष्णव समाज जिलाध्यक्ष गोपालदास वैष्णव, चित्तौड़गढ़ से महेश वैष्णव तथा इंदौर समाज अध्यक्ष कृष्णा वैष्णव उपस्थित रहे।
प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ ही वैष्णव बैरागी कोर कमेटी मंदसौर द्वारा शहर में एक ऐतिहासिक एवं विशाल तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया। डीजे की देशभक्ति धुनों पर थिरकते समाजजनों से ओतप्रोत यह रैली कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम से प्रारंभ हुई। राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित करती इस रैली में खुली जीपों और सुसज्जित बग्घियों में अतिथियों व सम्मानित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बैठाया गया था। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान विभिन्न समाजों एवं सामाजिक समितियों द्वारा जगह-जगह चौराहों पर रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात, गंगा गार्डन खानपुरा पहुंचकर भोजन प्रसादी के साथ रैली का समापन समाजजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
समारोह का सफल संचालन एडवोकेट तरुण वैष्णव (प्रतापगढ़) ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन अध्यक्ष राधेश्याम बैरागी (करजू) द्वारा व्यक्त किया गया। इस समस्त आयोजन की विस्तृत जानकारी सेवा संघ मंदसौर के जिलाध्यक्ष महेश कुमार वैष्णव द्वारा दी गई।



