मंदसौरमंदसौर जिला
लदूसा में भगवान श्री सांवरिया सेठ के दानपात्र से निकली 9.52 रू. लाख से अधिक की दान राशि, चांदी की वस्तुएं एवं विदेशी मुद्राएं भी निकली.

लदूसा में भगवान श्री सांवरिया सेठ के दानपात्र से निकली 9.52 रू. लाख से अधिक की दान राशि, चांदी की वस्तुएं एवं विदेशी मुद्राएं भी निकली.
मंदसौर। मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भगवान श्री सांवरिया सेठ (लक्ष्मी नारायण) मंदिर, लदूसा में श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी (विक्रम संवत 2083), 11 अगस्त 2026 को मंदिर का दानपात्र खोला गया। दानपात्र की गणना में कुल 9 लाख 52 हजार 41 रुपये की दान राशि प्राप्त हुई।मंदिर ट्रस्टी पंडित महेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि दान स्वरूप नकद राशि के अलावा कई अनूठी सामग्रियां भी प्राप्त हुई हैं। दानपात्र से चांदी की जेसीबी, चांदी के बने अफीम के डोडे, चांदी के निर्मित मकान और सोने का एक मंगलसूत्र निकला। इसके साथ ही विभिन्न देशों की मुद्राएं भी प्राप्त हुईं, जिनमें अमेरिका, नेपाल, फिलीपींस, तंजानिया, कनाडा, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात, सियाचिन तथा मिस्र सहित कई देशों के विदेशी नोट शामिल हैं।



