रतलामआलोट

आलोट पुलिस की कार्रवाई:  झाबुआ जिले की महिलाओं को गिरफ्तार कर 9.11 लाख रु का पदार्थ किया जब्त 

आलोट पुलिस की कार्रवाई:  झाबुआ जिले की महिलाओं को गिरफ्तार कर 9.11 लाख रु का पदार्थ किया जब्त 

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आलोट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम पिपलिया सिसोदिया के खेतों के कच्चे रास्ते से इनके कब्जे से 60 किलो 750 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 9 लाख 11 हजार 250 रुपये बताई गई है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पिपलिया सिसोदिया के खेतों के कच्चे रास्ते से डोडाचूरा की तस्करी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चार महिलाओं को पकड़ा। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए उनके कब्जे से 60 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया।

गिरफ्तार महिलाओं के विरुद्ध थाना आलोट में अपराध क्रमांक 583/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार महिलाओं के नाम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

1. रेवा पति भुरा कलारा (35 वर्ष), निवासी ग्राम कालिया वीरन, थाना मेघनगर, जिला झाबुआ।

2. ललिता पति दिनेश बारिया (38 वर्ष), निवासी ग्राम राखड़िया, थाना मेघनगर, जिला झाबुआ।

3. रमिला पति परसु वसुनिया (40 वर्ष), निवासी ग्राम सालामहुडा, थाना कल्याणपुरा, जिला झाबुआ।

4. सन्नु पति बाबु निनामा (40 वर्ष), निवासी सैलानी मोहल्ला, मेघनगर, जिला झाबुआ।

कार्रवाई में निरीक्षक योगेश पाटीदार, उपनिरीक्षक आर.सी. खड़िया, प्रधान आरक्षक अमित भावसार, महिला आरक्षक अनिता, आरक्षक अभिनन्दन, सुनील चुनारा, थॉमस भाभर, रौनक पोरवाल और मुकेश की भूमिका रही।

पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}