
नवोदय विद्यालय आलोट में ग्रामसभा एवं युवा संसद कार्यक्रम संपन्न
किशनगढ़ तालठा शंभू सिंह तंवर
स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार जोशी द्वारा बताया गया कि विद्यालय में ग्रामसभा एवं युवा संसद का मंचन विद्यार्थियों के द्वारा सम्पन्न किया गया, कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली एवं उप प्राचार्या सुचिता खुराना द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अतिथि पंचम सिंह डोडिया सरपंच पीपल्या मारू, तेजसिंह चौहान सरपंच हिंगड़ी, दिलीप सिंह तंवर सरपंच किशनगढ़, मेहरबान सिंह तंवर सरपंच खारवा खुर्द एवं देवी सिंह चौहान वरिष्ठ नागरिक किशनगढ़ उपस्थित रहें जबकि अभिभावक शिवनारायण शर्मा एवं शंभू सिंह तंवर पत्रकार भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
ग्रामसभा में विद्यार्थियों की ओर से मानसी चिट्टे सरपंच, हरिओम आंजना सचिव, वार्ड सदस्य भावना, बालेश्वर, पूजा, तनीशा जबकि नागरिकों की भूमिका में करण, किंशुक, लक्ष्मी, वंशिका, मोनू, सुमीत, अरविंद, धर्मेन्द्र आदि ने भूमिका निभाई जबकि युवा संसद में स्पीकर संजना धाकड़, प्रधानमंत्री केशवराज राठौर, विपक्ष के नेता विजय मुनिया के साथ अमित कुमार, खुशी,लोकेंद्र, कीर्ति, आदि द्वारा भूमिका अदा की गयी।
ग्रामसभा के प्रभारी हर्ष माथुर एवं युवा संसद कार्यक्रम प्रभारी शिव कुमार मीणा थे।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन पीजीटी इतिहास शिव कुमार मीणा, पीजीटी भूगोल प्रेम प्रकाश विलियम, मा केशवराज राठौर द्वारा किया गया जबकि आभार प्रदर्शन विद्यालय उपप्राचार्य सुचिता खुराना द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में साउंड व्यवस्था में गजानन रणदीवे, जितेन्द्र पाटीदार, मंच सज़ा में मेघराज मीणा, फोटोग्राफी में संतोष कुमार एवं पीरू सिंह के साथ अनिल ठाकरे आरती, हेमलता मीणा, राधिका झवर, निशा गुप्ता आदि का योगदान उल्लेखनीय रहा।



