सुवासरामंदसौर जिला

सुवासरा में किसानों ने फसल बीमा कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तहसीलदार से बिमा राशि को लेकर निकाली भड़ास

सुवासरा में किसानों ने फसल बीमा कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तहसीलदार से बिमा राशि को लेकर निकाली भड़ास

सुवासरा। नगर में भारतीय किसान संघ ने कृषि उपज मंडी परिसर में एक बैठक आयोजित की। बैठक समाप्त होने के बाद किसान रैली के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिंधिया सभा चौक पहुंचे। यहाँ किसानों ने फसल बीमा कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बीमा कंपनी का पुतला दहन किया।

​इसके पश्चात किसान तहसील कार्यालय पहुंचे। वहाँ नायब तहसीलदार आकाश वसुनिया के उपस्थित होने पर माहौल गरमा गया। दरअसल, भारतीय किसान संघ ने एक सप्ताह पूर्व ही तहसीलदार को लिखित सूचना देकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रखने का अनुरोध किया था, लेकिन किसी भी विभाग को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। प्रशासनिक लापरवाही पर किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष ने जमकर नायब तहसीलदार आकाश वसुनिया की क्लास लगा दी। इसके बाद किसानों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

​इसी बीच मामला बिगड़ता देख पुलिस बुलाई गई। जब प्रधान आरक्षक तहसील कार्यालय पहुंचे, तो प्रांतीय उपाध्यक्ष ने उनसे सवाल किया कि “पूरी रैली के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में क्यों तैनात नहीं थी?” इसी बात को लेकर प्रांतीय उपाध्यक्ष और प्रधान आरक्षक के बीच तीखी बहस हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}