
खामरिया गौशाला का एससी आयोग सदस्य रामलाल मालवीय ने किया निरीक्षण और गायों के व्यवस्था कि ली जानकारी
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
समीपस्थ ग्राम पंचायत खामरिया में मध्य प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति आयोग के प्रदेश सदस्य राम लाल मालवीय के द्वारा गांव खामरिया की गौशाला का निरीक्षण किया एवं गायों का व्यवस्था देखी इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के साथ भेंट एवं संवाद कर अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े विभिन्न विषयों, सामाजिक सरोकारों एवं क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल एवं प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया ।
जिला पंचायत सदस्य रमेश मालवीय अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष व ग्राम पंचायत खामरिया सरपंच राम लाल सूर्यवंशी एसडीएम आलोट विवेक सोनकर जनपद पंचायत कार्यपालन अधिकारी बलवंत सिंह
ग्राम पंचायत सचिव शोभान सिंह पंवार सहा सचिव विपिन शर्मा डा सोनु पाटीदार अवैध सिंह अहिरवार समर्थ मालवीय आदि ग्रामीण उपस्थिति थे



