पावटी बालाजी मंदिर से बैंड बाजे डीजे के साथ कावड़ यात्रा एवं चुनरी यात्रा निकली

पावटी बालाजी मंदिर से बैंड बाजे डीजे के साथ कावड़ यात्रा एवं चुनरी यात्रा निकली
गरोठ।तहसील क्षेत्र के ग्राम पावटी में श्रावण के अंतिम सोमवार गांव के दिन सरपंच श्री नारायण सिंह राठौर द्वारा गांव के चमत्कारी बालाजी मंदिर से कावड़ एवं चुनरी की विधि वत पूजा कर कावड़ यात्रा एव चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई। बालाजी मंदिर से गांव के धर्म प्रेमियों व माता बहनों द्वारा चमत्कारी बालाजी मंदिर से बैंड बाजे डीजे के साथ कावड़ यात्रा एवं चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई गांव में भ्रमण करते हुए रास्ते में पूर्व सरपंच श्याम सिंह चौहान गोविंद सिंह चौहान गोवर्धन सिह नेता एवं चौहान परिवार द्वारा कावड़ यात्री एवं चुनरी यात्रा सभी धर्म प्रेमियों का पुष्प मालाओं भव्य स्वागत किया उसके पश्चात चिकनिया पंचायत सरपंच श्री श्याम सिंह चौहान एवं ग्रामवासी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।प्राचीन तीर्थ स्थल कालवा मंदिर पहुंची वहां चमत्कारी शिव प्रतिमा पर जल अर्पित करते हुए भगवान शिव जी की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया गया। उसके पश्चात सभी कावड़ यात्री एवं चुनरी यात्रा में भाग लेने वाले एवं ग्रामवासियों धर्म प्रेमी यों ने भोजन प्रसादी ग्रहण कि।आयोजन में ग्रामवासियों का तन मन धन से भरपुर सहयोग रहा।
व्यवस्था बनाए रखने में गांव के धर्म प्रेमी समाजसेवी डॉक्टर शंभू सिंह चौहान पूर्व सरपंच गोपाल सिंह चौहान नेपाल सिंह सांवलिया दिलीप सिंह सांवलिया भेरुलाल गोस्वामी वंशी काका नेपाल सिंह चौहान ईश्वर सिंह चौहान शिव शक्ति गोपाल सिंह उपसरपंच गोपाल सिंह भाणेज महेंद्र सिंह भाणेज पर्वत सिंह पटेल विक्रम सिंह चौहान मानसिंह चौहान विक्रम भाई गुर्जर नारायण गुर्जर ईश्वर गुर्जर विनोद गुर्जर श्याम लाल बैरागी कावड़ यात्रा चुनरी यात्रा व्यवस्था बनाए रखने में पूरे गांव के सभी धर्म प्रेमी यो भरपूर सहयोग रहा।



