शामगढ़मंदसौर जिला

रक्षाबंधन पर्व को लेकर थाना प्रभारी की व्यापारियों से अपील

रक्षाबंधन पर्व को लेकर थाना प्रभारी की व्यापारियों से अपील

शामगढ़। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए नगर में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने नगर के गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने निवेदन किया कि पर्व के दौरान अपने वाहनों को मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में खड़ा करने के बजाय अन्य निर्धारित स्थानों पर पार्क करें, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था बनी रहे।

थाना प्रभारी ने कहा कि रक्षाबंधन के दौरान बाजार में बाहर से आने वाले दुकानदारों एवं ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में सभी व्यापारी और नागरिक पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा अपने वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित स्थानों पर करें। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव द्वारा रक्षाबंधन पर्व के दौरान सड़क किनारे छोटी-छोटी दुकानें लगाने वाले फुटकर दुकानदारों से बाजार बैठक शुल्क नहीं लेने के निर्णय की थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों को त्योहार के समय राहत देने के लिए नगर परिषद द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}