
विधायक मालवीय ने मनुनिया महादेव में शेड हेतु 25 लाख रु कि दी स्वीकृत तथा शोक संतप्त परिवारजनों से उनके घर जाकर सांत्वना व्यक्त की
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
मनुनिया महादेव में चल रही अंबाजी धाम निपानिया गुरूजी द्वारा कथा में क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि मालवीय ने सम्मिलित होकर गुरुजी का सम्मान किया साथ ही भाजपा मंडल ताल एवं मनुनिया महादेव समिति की मांग पर विधायक श्री मालवीय ने भोजन शाला हेतु शेड लगाने के लिए 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की घोषणा की जिस पर भाजपा मंडल ताल एवं मनुनिया महादेव समिति द्वारा विधायक का सम्मान किया गया।
ताल आलोट विधानसभा के विधायक श्री मालवीय ने आज आलोट ताल एवं मनुनिया महादेव के कार्यक्रमों में सहभागिता की।आलोट में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीनिवास गुप्ता के निधन के उपरांत पगड़ी कार्यक्रम में सहभागिता की
एवं करवा खेड़ी के सरपंच शिवनारायण धाकड़ के माता के निधन के उपरांत पगड़ी के कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सहभागिता की
एवं ताल नगर में भाजपा के कार्यकर्ता नितेश पोरवाल, विनोद परमार एवं नरेंद्र काला एवं समस्त कार्यकर्ता गण तथा भाजपा नेता कैलाश सेठिया के घर जाकर उनसे मुलाकात की।



