आबकारी विभाग ने सघन अभियान चलाकर कई अवैध शराब की भट्ठियां नष्ट, एक अभियोग दर्ज

आबकारी विभाग ने सघन अभियान चलाकर कई अवैध शराब की भट्ठियां नष्ट, एक अभियोग दर्ज
गोरखपुर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने मंगलवार, को बड़ी कार्रवाई कीआबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर एस.एन. वर्मा,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कैम्पियरगंज व अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 सदर के नेतृत्व में आबकारी टीम ने थाना राजघाट क्षेत्र में सुबह करीब 5:45 बजे सघन छापेमारी अभियान चलाया।टीम ने राप्ती नदी के किनारे, अमरूद के बागों तथा झाड़ियों में स्थित विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान करीब 155 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर संचालित कई अवैध शराब की भट्ठियों को भी नष्ट किया गया।मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।आबकारी विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र की आबकारी दुकानों का औचक स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी दुकानें नियमानुसार बंद पाई गईं।आबकारी निरीक्षक एस एन वर्मा ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



