मंदसौर जिलासीतामऊ

बारिश के मौसम में सावधान, सुरजनी में 7 से 8 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

बारिश के मौसम में सावधान, सुरजनी में 7 से 8 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

तितरोद।सीतामऊ क्षेत्र के ग्राम सुरजनी में करीब 7 से 8 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल वन विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाए जाने की जानकारी भी सामने आ रही है।

बारिश के मौसम में बढ़ जाता है खतरा-

लगातार बारिश के चलते नदी-नालों,तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी का स्तर बढ़ने के साथ जंगली एवं जहरीले जीव-जंतु सुरक्षित स्थानों की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ सकते हैं। ऐसे में मगरमच्छ के साथ-साथ सांप, बिच्छू एवं अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के घरों में घुसने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

नागरिकों से विशेष अपील –

जिन किसान भाइयों एवं ग्रामीणों के घर तालाब, नदी,नाले या जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास स्थित हैं।वे बारिश के इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें।

🔴 रात के समय दरवाजे और खिड़कियां बंद करके रखें।

🔴 घर के आसपास अनावश्यक रूप से अंधेरे में न जाएं।

🔴 छोटे बच्चों को तालाब, नदी और नालों के किनारे बिल्कुल न जाने दें।

🔴 पशुओं को पानी पिलाते समय भी विशेष सावधानी रखें।

🔴 घर, बाड़े और आसपास की झाड़ियों में जाने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें।

🔴 यदि मगरमच्छ, सांप, बिच्छू या कोई अन्य खतरनाक जीव दिखाई दे तो उसके पास जाने या पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल संबंधित विभाग/स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}