रतलामताल

स्कूल लीडरशिप में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानाध्यापक जाकिर खान भोपाल में विशेष प्रशिक्षण हेतु आमंत्रित

स्कूल लीडरशिप में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानाध्यापक जाकिर खान भोपाल में विशेष प्रशिक्षण हेतु आमंत्रित

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

स्कूल लीडरशिप के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय लसूड़िया खेड़ी (ताल)के प्रधानाध्यापक जाकिर खान पठान को भोपाल में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (सीमेट) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान स्कूल लीडरों को विद्यालयों में आवश्यक सुधार, विविधता, समानता एवं समावेशी वातावरण विकसित करने सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य विद्यालय प्रमुखों को शिक्षण व्यवस्था को अधिक विद्यार्थी-केंद्रित एवं प्रभावी बनाने के लिए दक्ष करना रहा।

इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रदेश के 55 जिलों से चयनित 45 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आमंत्रित किया गया था। रतलाम जिले से जाकिर खान पठान एकमात्र प्रधानाध्यापक थे, जिन्हें इस विशेष प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया गया।

श्री खान की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पिपलौदा के प्राचार्य लक्ष्मण सिंह मईड़ा, प्रशिक्षण प्रभारी भंवरलाल सोनी, राजेंद्र राव भोगलेकर, विशाल पांडे, कंवरलाल चौहान एवं शेर अली सहित अन्य शिक्षकों ने उनका सम्मान कर बधाई दी।

वहीं संकुल प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा, जन शिक्षक गोपाल सोलंकी, दिनेश पांचाल एवं अन्य शिक्षकों ने भी श्री खान की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि श्री खान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्व में भी सम्मानित हो चुके हैं। कोरोना महामारी के दौरान डिजिलेप के माध्यम से संचालित शिक्षण व्यवस्था में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}