देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय ‘मशरूम उत्पादन’ विषय पर प्रशिक्षण संपन्न

महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय ‘मशरूम उत्पादन’ विषय पर प्रशिक्षण संपन्न

गोरखपुर पीपीगंज महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, चौकमाफी, गोरखपुर में ‘मशरूम उत्पादन तकनीक’ विषय पर रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 21-25 सितम्बर, 2026 तक किया गया । अंतिम दिवस में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ संदीप प्रकाश उपाध्याय, प्रशिक्षण विषय समन्वयक ने मशरूम में लगने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों एवं कीटों तथा उसके रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । डॉ अजीत कुमार श्रीवास्तव विशेषज्ञ उद्यान ने मशरूम में लगने वाले प्रतिस्पर्धी कवक की पहचान तथा इनकी रोकथाम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया । केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ आर के सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए रोजगारपरक प्रशिक्षण की उपयोगिता बताते हुए मशरूम से होने वाली आय के तरीकों तथा लाभ लागत के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही किसानों को समूह बनाकर तथा किसान उत्पादक संगठन से जुड़ कर मशरूम उत्पादन व मूल्य संवर्धन कर आय सृजन करने के लिए उत्साहित किया व इस प्रकार के कई उदाहरण भी प्रस्तुत किए । डॉ अवनीश कुमार सिंह विशेषज्ञ सस्य विज्ञान ने मशरूम के द्वारा आय सृजन के बारे में किसान भाइयों को बताते हुए बताया कि किस प्रकार से मशरुम के द्वारा एवं मशरूम के मूल्य संबंधित उत्पादों से अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है । कार्यक्रम के अंतिम दिवस में प्रशिक्षार्थियों को आयस्टर मशरूम की प्रयोगात्मक क्रिया कराई गई जिसमें प्रशिक्षार्थियों के द्वारा ओएस्टर मशरूम के स्पान से भूसे में बिजाई की गई। तत्पश्चात केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ आर के सिंह के द्वारा किसान बंधुओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया किसान बंधुओं का प्रशिक्षण से पूर्व एवं प्रशिक्षण के पश्चात परीक्षा भी आयोजित की गई जिसमें प्रशिक्षणार्थियों में मशरूम उत्पादन का ज्ञान वर्धित दिखा तथा सुझाव लिए गए। इस अवसर पर मशरूम उत्पादक सुभाष सिंह व निलेश गुप्ता ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया । प्रशिक्षण में कुशाग्र, शशांक, रामरक्षा त्रिपाठी, सुधीर गिरी, नीलम, इन्द्रमति सहित 80 से अधिक प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}