इतिहास दर्शन

आज 25 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️

🙏🏻श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 25 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

आज 25 सितंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं

1237 – इंग्लैंड और स्कॉलटलैंड के बीच कॉमन बॉर्डर को लेकर संधि हुई।

1340 – इंग्लैंड और फ्रांस ने ‘निरस्त्रीकरण संधि’ पर हस्ताक्षर किये।

1524 – वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।

1639 – अमेरिका के कैंब्रिज (मेसेचुएट्स) में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत हुई।

1654 – इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1775 – अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध नायक एथन एलन को बंदी बना लिया।

1777 – ब्रिटिश जनरल विलियम होवे ने फिलाडेल्फिया को जीत लिया।

1844 – कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया।

1846 – अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर क़ब्ज़ा किया।

1897 – ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई।

1911 – फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत।

1955 – रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई।

1956 – अमेरिका और यूरोप के बीच पहली दूरभाष सेवा शुरू हुई।

1981 – मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1983 – उत्तरी आयरलैंड में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल मेज़ में से 38 कैदी भाग निकले। इस योजना को डर्मट फ़िनुकेन नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया था।

1992 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट ‘मार्स ऑब्जर्वर’ स्पेशक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा।

1996 – तालिबान के लड़ाके के काबुल के बेहद करीब पहुंचे। दो दिनों बाद उन्होंने काबुल पर कब्ज़ा कर लिया और अफ़गानिस्तान को इस्लामिक देश घोषित कर दिया।

1997 – ब्रिटेन के एंडी ग्रीन ने जेट उड़ान की कार 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया।

1999 – आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन।

2000 – यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोग मरे।

2000 – सिडनी ओलम्पिक में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक माइकल जॉनसन तथा केथीफ़्रीमेन ने जीता।

2001 – सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।

2003 – गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता।

2006 – पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया।

2006 – यमन के निवर्तमान राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह एक बार फिर देश के राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित।

2006 – अंतरिक्ष की सैर पर निकली ईरान की पहली महिला अनुशेह अंसारी ने देश के इतिहास में नया अध्याय रचा।

2006 – दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग की।

2007 – पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्‍व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ।

2008 – चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।

2009 – भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पाँच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।

2019 – सरकार ने भारत की एकता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शुरू किया।

2020 – यूक्रेन: वायु सेना के प्लेन हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा 25 की देर रात हुआ।

2021 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यू‍यॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित किया।

2021 – सोमालिया में राष्ट्रपति भवन के पास कार बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत व नौ घायल हुए।

2022 – बांग्लादेश में हिंदू भक्तों को ले जा रही नाव डूबने से लगभग 24 लोगों की मौत व कई दर्जन लापता हुए।

2022 – शक्तिशाली तूफान नोरू के कारण फिलीपींस में हाई अलर्ट घोषित किया गया।

2022 – उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

2023 – हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता।

2023 – रक्षा मंत्री ने हिंडन वायु सेना स्टेशन पर अपनी तरह की पहली ड्रोन प्रदर्शनी सह-प्रदर्शन ‘भारत ड्रोन शक्ति 2023’ का उद्घाटन किया।

2023 – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन ईंधन बस का शुभारंभ किया।

2024 – गुजरात के साबरकांठा में हिम्मतनगर हाईवे पर कार के ट्रेलर ट्रक से टकराने से 7 लोगों की मौत हुई व एक घायल।

2024 – जितिया पर्व पर बिहार के विभिन्न जिलों में हुए हादसों में 25 से ज्यादा लोग (अधिकतर बच्चे) डूबने के समाचार मिले।

2025 – भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से रेल – आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम के जरिए अग्नि-प्राइम मिसाइल का पहली बार सफल परीक्षण किया। साथ ही भारत रूस, चीन और उत्तर कोरिया के बाद रेल नेटवर्क से इस प्रकार की मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।

आज 25 सितंबर के दिन उत्सव और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय दिवस

  • मेला बाबा सोढल (जालन्धर, पं.)।
  •  पं. दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती (अंन्तोदय दिवस)।
  •  चौ. देवीलाल जयन्ती।
  •  श्री सतीश धवन जयन्ती।
  •  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान स्‍थापना दिवस (एम्स , AIIMS , 71वाँ)।
  •  विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day)।
  •  मूक बधिर दिवस (हर वर्ष 26 सितम्बर को मनाया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है जो सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है)।

आज 25 सितंबर के दिन जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

1914 – स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जन्म राजस्थान के धनिक्या ग्राम में हुआ।

1916 – भारतीय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, पत्रकार और महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ।

1920 – सतीश धवन – भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।

1924 – अर्धेन्दु भूषण बर्धन अथवा ए॰बी॰ बर्धन भारत के सबसे पुराने राजनीतिक दलों में से एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भूतपूर्व महासचिव थे।

1939 – फ़िरोज़ ख़ान – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

1969 – दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत बल्लेबाज हैसी क्रोनिए का जन्म हुआ। 68 टेस्ट और 188 वनडे खेलने वाले क्रोनिए की 1 जून, 2001 को हवाई दुर्घटना में मौत हो गई।

1977 – दिव्या दत्ता – फ़िल्म अभिनेत्री।

आज 25 सितंबर के दिन निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्ति 

1294 – ब्रिटेन के दार्शनिक और रसायनशास्त्री रोजर बेकन का निधन हुआ। उनका जन्म 1214 ईसवी में हुआ था।

1955 – रुक्माबाई – भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं।

1989- सुदर्शन सिंह चक्र- साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी।

1990 – प्रफुल्लचंद्र सेन – बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे।

2010- कन्हैया लाल नंदन- वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार।

2019 – वेणु माधव एक भारतीय फिल्म अभिनेता, टेलीविजन प्रस्तोता, मिमिक्री कलाकार और हास्य अभिनेता थे।

2020 – जाने-माने पार्श्‍व गायक एस.पी. बालासुब्रमण्‍यम (74) का चेन्‍नई में निधन हुआ।

2021 – कमला भसीन (75) एक भारतीय विकास नारीवादी कार्यकर्ता, कवयित्री, लेखिका तथा सामाजिक विज्ञानी।

2022 – केरल के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर्यदान मोहम्मद (87) का निधन हुआ।

2023 – ऑस्ट्रियाई फुटबॉल मैनेजर और खिलाड़ी ग्योर्गी कोट्टान (76) का निधन हुआ।

2024 –  भाजपा की वरिष्ठ नेता सूर्यकांता व्यास (86) का निधन, 6 बार विधायक रहीं।

नोट -किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}