समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 03 अगस्त 2026 सोमवार

////////////////////////////////////
कलेक्टर श्री सिंह ने मंदसौर शहर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया
मंदसौर 2 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा मंदसौर शहर में निर्माण अधीनस्थ कार्यों का निरीक्षण किया l इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए की कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण पूर्ण करें l
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह निर्देश दिए की निर्माण कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें एवं कार्य समय से पूरा करें l इस दौरान उन्होंने शिवना नदी किनारे निर्माण सिंहस्थ कार्य का निरीक्षण व नालछामाता मंदिर रोड का निरीक्षण, अटल सागर बांध (काला भाटा),
रामघाट बैराज पर निर्माणाधीन नवीन फिल्टर प्लांट, अलावदाखेड़ी रोड स्थित निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा तेलिया तालाब में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों एवं ठेकेदारों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर गुणवत्ता, समय-सीमा एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अटल सागर बांध परिसर पर पौधारोपण भी किया ।
नगर के नागरिकों को बेहतर पेयजल व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण एवं आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि परियोजनाएं समय पर पूर्ण होकर आमजन को उनका लाभ मिल सके। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, एसडीएम श्री पाटीदार, अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे । फोटो संलग्न
=======
पोलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश हेतु संस्था स्तर पर काउंसलिंग (सीएलसी) काउंसलिंग प्रारंभ
इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना केरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी 12 अगस्त तक पंजीयन कराए
मंदसौर 2 अगस्त 2026 / शिवशंकर शर्मा शा. पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर प्राचार्य द्वारा बताया गया कि कार्यालय अध्यक्ष काउंसलिंग समिति, आयुक्त, तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल द्वारा शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर में त्रिवर्षिय डिप्लोमा इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में कांउसलिंग के केन्द्रीयकृत चरण उपरांत रिक्त रह गई सीटों के लिए प्रवेश संस्था स्तर की काउंसलिंग (सीएलसी) के माध्यम से प्रवेश आरंभ हो चुके है, 12 अगस्त 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना केरियर बनाने के इच्छुक 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी अपना पंजीयन संस्था में उपस्थित होकर अथवा ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
इस महाविद्यालय में 04 ब्रांच कमशः कम्प्युटर साईंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग संचालित है। विद्यार्थी मनचाही ब्रांच में पंजीयन के लिए 10वीं पास अंकसूची, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा अपना पासपोर्ट साईज का फोटो साथ लेकर आए। संस्था में प्रवेश संबंधित जानकारी के लिए प्राचार्य प्रवेश शाखा प्रभारी श्री आकाश तिवारी मो.नं. 7987519842 और श्री पुलकित जोशी मो.नं. 9424033264 से संपर्क किया जा सकता है । संस्था में प्रवेशित पात्र विद्यार्थियों को शासन के नियमानुसार फीस में छुट और छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है।
=========
डाक विभाग की प्रतियोगिता के लिए MyGov प्लेटफॉर्म पर 15 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित
मंदसौर 2 अगस्त 2026 / मंदसौर डाकघर अधीक्षक द्वारा बताया गया कि डाक विभाग के आधिकारिक मैस्कॉट के चयन हेतु MyGov प्लेटफॉर्म पर “इंडिया पोस्ट आधिकारिक मैस्कॉट डिज़ाइन प्रतियोगिता” 15 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। चयनित मैस्कॉट डाक विभाग के प्रतीकात्मक ब्रांड एम्बेसडर के रूप में कार्य करेगा।
प्रतियोगिता निम्नलिखित दो घटकों में आयोजित की जाएगी- मैस्कॉट डिजाइन, मैस्कॉट नाम। प्रत्येक प्रतिभागी को एक मैस्कॉट डिजाइन, एक मैस्कॉट नाम, जिसका अंग्रेजी अथवा हिंदी में अनुवाद भी संलग्न हो, अंग्रेजी अथवा हिंदी में 150 से 200 शब्दों का एक अवधारणा नोट (Concept Note), जिसमें प्रस्तुत मैस्कॉट के डिजाइन एवं नाम की अवधारणा, प्रतीकात्मकता तथा औचित्य का विवरण हो प्रस्तुत करना होगा।
प्रतियोगिता के अंतर्गत मैस्कॉट डिज़ाइन के लिए प्रथम पुरस्कार 75 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र, तृतीय पुरस्कार 25, हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के अंतर्गत मैस्कॉट नाम के लिए प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र, तृतीय पुरस्कार 10 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
डाकघर अधीक्षक ने मंदसौर एवं नीमच के नागरिको से हेतु MyGov प्लेटफॉर्म पर “इंडिया पोस्ट आधिकारिक मैस्कॉट डिज़ाइन प्रतियोगिता” से जुड़ने की अपील की है।



