सेन समाज दलौदा तहसील का पदग्रहण, नियुक्ति पत्र वितरण एवं मिलन समारोह सम्पन्न

सेन समाज दलौदा तहसील का पदग्रहण, नियुक्ति पत्र वितरण एवं मिलन समारोह सम्पन्न
मंदसौर/दलौदा। सेन समाज दलौदा तहसील के तत्वावधान में आकोदड़ा माताजी स्थित कालिका माता मंदिर परिसर में पदग्रहण, नियुक्ति पत्र वितरण एवं सेन समाज मिलन समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ तहसील अध्यक्ष श्री धनश्याम सेन गेहलोद, युवा तहसील अध्यक्ष श्री सेन प्रकाश परमार (दलौदा) एवं हेयर सैलून संगठन दलौदा तहसील अध्यक्ष श्री शुभम सेन परमार (नगरी) ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर नियुक्ति पत्र वितरित किए।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री नानालाल जी अटोलिया, भाजपा दलौदा मंडल अध्यक्ष श्री सुमित सेन, सेन समाज जिला अध्यक्ष श्री बालाराम जी राठौड़, युवा जिला अध्यक्ष श्री किशोर जी सेन (मानपुरा), गुजराती सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री शंभू सेन जी राठौड़ भारतीय सेन समाज के प्रदेश महामंत्री श्री अंतिम जी देवड़ा मंदसौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रहलाद जी परिहार (परिहार बंधु) वरिष्ठ समाज सेवी सब के प्रिय श्री अर्जुनजी राठौर (छोटू भैया) पूर्व युवा जिलाध्यक्ष श्री संजय जी चौहान (बोलिया), हेयर सैलून संगठन जिला अध्यक्ष श्री मुकेश जी सेन (बरखेड़ा डागी), जिला सचिव श्री राकेश सेन सम्राट, कर्मचारी संगठन तहसील अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी केलवा एवं जिला संरक्षक श्री बाबूलाल जी पडियार (करनाखेड़ी) इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष श्री श्यामलाल सेन (गुराड़िया शाह), युवा जिला मीडिया प्रभारी श्री गोरधन जी सेन (गोल्डी), युवा जिला उपाध्यक्ष श्री राहुल सेन (बनी), तहसील मीडिया प्रभारी श्री शिवम सेन (बनी), तहसील उपाध्यक्ष श्री दिनेश जी सेन (आक्या) एवं श्री चंद्रप्रकाश जी सेन (दलौदा सगरा), श्री मनोहर जी सेन (दलौदा), वरिष्ठ कोषाध्यक्ष श्री रामेश्वर जी परमार (लसूडिया इला), युवा सह सचिव श्री ललित जी सेन, युवा उपाध्यक्ष श्री सुरेश जी सेन (भावगढ़), सोशल वर्कर श्री मनीष जी सेन (बनी), युवा जिला महामंत्री श्री दुर्गेश जी सेन (करजू), युवा जिला सह सचिव श्री सुनील जी सेन (करनाखेड़ी), युवा तहसील सचिव श्री हरीश जी सेन (आकोदड़ा), युवा मीडिया प्रभारी श्री दीपक जी सेन (बनी), श्री मुकेश जी सेन (ताजखेड़ी), सोशल मीडिया प्रभारी श्री संतोष जी सेन (गुराड़िया शाह), सोशल मीडिया सह प्रभारी श्री सागर सेन (एलची), युवा तहसील कोषाध्यक्ष श्री विनोद जी सेन (दलौदा रेल), श्री श्याम जी (माउखेड़ी), श्री दिलीप जी सेन (देहरी),श्री घनश्याम जी सेन (खोड़ाना) श्री रामप्रसाद जी सेन (खोड़ाना), श्री महावीर जी सेन (बनी), हेयर सैलून संगठन जिला उपाध्यक्ष श्री कमलेश जी गेहलोद (दलौदा) , ओमप्रकाश जी खींची,श्री दिनेश जी सेन श्री जगदीश जी सेन, श्री शांतिलाल जी सेन ,रामचंद्र जी सेन जयंतीलाल जी सेन,बलराम जी सेन,हरीश जी सेन,अनिल जी सेनसहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, सामाजिक उत्थान, आकस्मिक दुर्घटना सहायता, हेयर सैलून व्यवसाय के रेट निर्धारण तथा समाजहित के विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कालिका माता के समक्ष समाजजनों ने कपड़ा प्रथा पूर्णतः बंद करने का संकल्प लिया तथा निर्णय लिया कि भविष्य में केवल मामा एवं ससुर पक्ष की परंपरा ही स्वीकार की जाएगी।
इस अवसर पर जिला एवं तहसील के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राकेश जी भाटी (डीगांव) ने किया तथा अंत में युवा तहसील अध्यक्ष श्री सेन प्रकाश परमार (दलौदा) ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया



