मंदसौरमध्यप्रदेश

चार्ज लेते ही एक्शन मोड में कलेक्टर दिव्यांक सिंह, सुबह पहुंचे सीतामऊ; सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

चार्ज लेते ही एक्शन मोड में कलेक्टर दिव्यांक सिंह, सुबह पहुंचे सीतामऊ; सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

  • मंदसौर जिले में कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात गुरुवार को जिले के सीतामऊ क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान एनआरसी केंद्र जाकर बच्चों की सेहत तथा उनकी देखभाल का जायजा लिया गया वहां मौजूद बच्चों की माताओं से भी चर्चा करके उनके बच्चों की सेहत के संबंध में जानकारी ली गई।
  • सीतामऊ एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया।
  • राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति से अवगत हुए फील्ड में पहुंचकर वाटरशेड कार्यों को देखा गया।
  • चेकडेम, प्लांटेशन तथा अन्य जनहित कार्यों का निरीक्षण किया।
  • निर्माणाधीन जनपद पंचायत कार्यालय भवन का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता से कार्य की ताकिद की गई।
  • कलेक्टर दिव्यांक सिंह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भगोर पहुंचे पौधारोपण कर, बाबा नीलकंठेश्वर महादेव के किए दर्शन

सीतामऊ। मंदसौर जिले के नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वे सीतामऊ पहुंचे, जहां उन्होंने तहसील एसडीएम कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय एवं सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से विभिन्न विभागों के कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्यों के निस्तारण और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

कलेक्टर दिव्यांक सिंह सीतामऊ क्षेत्र का दौरा किया, जहां विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की जमीनी स्थिति राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति से अवगत हुए फील्ड में पहुंचकर वाटरशेड कार्यों को देखा गया।चेकडेम, प्लांटेशन तथा अन्य जनहित कार्यों का निरीक्षण किया।  निर्माणाधीन जनपद पंचायत कार्यालय भवन का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता से कार्य की ताकिद की गई। उनके इस सक्रिय और सख्त कार्यशैली से प्रशासनिक अमले में भी सतर्कता का माहौल देखने को मिल रहा है।

कलेक्टर दिव्यांक सिंह विश्व-प्रसिद्ध लाइब्रेरी श्री नटनागर शोध संस्थान जहां उन्होंने एस.डी.एम. के साथ लाइब्रेरी संस्थान का अवलोकन किया तत्पश्चात भगोर पहुंचे वहां पौधारोपण कर, बाबा नीलकंठेश्वर महादेव के दर्शन किए इस दौरान एसडीएम शिवानी गर्ग, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुकूल जैन, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेन्द्र यादव तथा बीएमओ डॉ. विजय सूरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर में प्रथम बार आगमन पर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}