कार्रवाईगरोठमंदसौर जिला

गरोठ में नकली दूध बनाने की सामग्री मिलने से मचा हड़कंप, एसडीएम राहुल चौहान ने डेयरी पर दी दबिश

गरोठ में नकली दूध बनाने की सामग्री मिलने से मचा हड़कंप, एसडीएम राहुल चौहान ने डेयरी पर दी दबिश

गरोठ। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार जिनेंद्र निगम के साथ एक डेयरी पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से घी, दूध पाउडर, राइस ऑयल, गांव के किसानों से एकत्रित किया गया दूध सहित अन्य सामग्री मिली है।

जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक टीम ने डेयरी पर पहुंचकर मौके की जांच की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलवीर यादव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

फिलहाल प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में जांच जारी है। मौके से मिली सामग्री का उपयोग किस कार्य में किया जा रहा था और क्या यहां नकली दूध या दुग्ध उत्पाद तैयार किए जा रहे थे, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}