रिछा रुडी स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर पर मेले में उमड़ा जन सैलाब

रिछा रुडी स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर पर मेले में उमड़ा जन सैलाब

पप्पू सोलंकी की रिपोर्ट..✍️तुरकिया। मन्दसौर जिले के गांव तुरकिया नई आबादी स्थित रिछा रुडी पर श्री बाबा रामदेवजी मंदिर पर भादवा बीज के अवसर पर 152 वा विशाल मेले का आयोजन किया गया है। मेले में बाबा के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हजारों श्रदालुओं ने दर्शन किए। दो दिवसीय मेले में आज पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने दर्शन किए। डीजे के साथ ढोल धमाकों के बीच डीजे की धुन पर ध्वज लेकर मेला प्रांगण होते हुए बाबा के मंदिर पहुंचे मां पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मेले में महिलाओं द्वारा अपनी मन्नत पूरी होने पर लौटने यात्रा के साथ मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए गए। दिन भर मेले में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि पत्रकार सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है रिछा रुडी- रामदेव जी मंदिर आसपास क्षेत्र के श्रदालुओं का आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यह मेला लगातार 76 वर्षों से हर साल लगता है। साल में दो बार लगाया जाता है। एक तो भादवा बीज एवं माह बीज लो लगता है।
विशेषताएं- बाबा रामदेव जी मंदिर 12 गांव के अंतर्गत आता है। ओर सभी गांवों के बीच ऊंचाई पर मंदिर स्थित हैं जिनका जीर्णोद्वार चल रहा है।



