चंदवासा क्षेत्र को मिली सौगात, अब क्षेत्र में ही मिलेगा नायब तहसीलदार कार्यालय का लाभ

नायब तहसीलदार कार्यालय खुलने से क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ..
चंदवासा ।क्षेत्र का विस्तार और बड़ी आबादी को देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग है कि चंदवासा पुलिस चौकी को जल्द से जल्द पूर्ण पुलिस थाना बनाया जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।
चंदवासा- मंदसौर जिले के शामगढ़ तहसील अंतर्गत चंदवासा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चंदवासा में नायब तहसीलदार कार्यालय आने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
इस कार्यालय के माध्यम से राजस्व संबंधी कार्यों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे चंदवासा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिल सकती है।
क्षेत्र में नायब तहसीलदार कार्यालय की सुविधा मिलने से आमजन को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ और बेहतर तरीके से मिलने की उम्मीद है।



