शामगढ़मंदसौर जिला
नगर परिषद कार्यालय शामगढ़ में हुई गणपति स्थापना, सुख-समृद्धि की कामना

नगर परिषद कार्यालय शामगढ़ में हुई गणपति स्थापना, सुख-समृद्धि की कामना
शामगढ़। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री ज्ञान गणेश की स्थापना नगर परिषद कार्यालय परिसर में अत्यंत धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ की गई।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन और महाआरती नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने वैदिक रीति-रिवाज और पूर्ण विधि-विधान के साथ गजानन की प्रतिमा स्थापित की। इसके बाद आयोजित हुई भव्य महाआरती में उन्होंने सम्मिलित होकर नगर की खुशहाली की प्रार्थना की।अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं इस पावन अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा, “भगवान गणपति हम सभी पर और पूरे शामगढ़ नगर पर अपनी विशेष कृपा दृष्टि बनाए रखें। बप्पा से यही प्रार्थना है कि हमारा नगर सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली से हमेशा भरपूर रहे।
“नगरवासी और पार्षद रहे उपस्थित
गणपति स्थापना के इस मंगलमय कार्यक्रम में नगर परिषद के समस्त पार्षद गण, एल्डरमैन सभापति, परिषद के कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नगरवासी एकत्रित हुए। सभी ने मिलकर प्रथम पूज्य भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और प्रसादी ग्रहण की।



