
ताल पुलिस को पचास हजार रुपये के ईनामी आरोपी को पकड़ने मे मिली सफलता
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन मे थाना ताल पुलिस द्वारा दिनांक 01.02.26 को मुखबीर सूचना पर आरोपी भरतसिंह पिता दिलीपसिंह सोंधिया राजपूत निवासी आम्बा से मादक पदार्थ एमडी व डोडाचुरा जप्त कर आरोपी भरतसिंह को गिरफ्तार कर थाना ताल पर अपराध क्रमांक 62/26 धारा 8/15,22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था बाद उक्त प्रकरण की विवेचना मे भरतसिंह के द्वारा प्रकरण मे जप्तशुदा मादक पदार्थ आरोपी अनुराजसिंह पिता भगवानसिंह सोंधिया निवासी ढोढर को देने जाना बताया था जिस पर आरोपी अनुराजसिंह घटना के बाद से फरार था। जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक रतलाम के द्वारा फरार आरोपी अनुराजसिंह की गिरफ्तारी पर 5000 रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था।
कार्यवाही –
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन मे थाना ताल पुलिस के द्वारा दिनांक 22.07.2026 को अपराध क्र. 62/2026 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट के फरार उद्घोषित ईनामी बदमाश अनुराज सिंह पिता भगवानसिंह जाति सोंधिया राजपूत उम्र 25 साल निवासी ग्राम ढोढर थाना बडोद जिला आगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
सराहनीय योगदान – निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी ताल, सउनि पंकज भम्भोरिया, आर 241 अंकित काला, आर 337 सावरिया पाटीदार, आर 377 राहुल पाटीदार, आर 1003 मनीष शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।



