नीमचजावद

डीकेन में भाजपा रतनगढ़-डीकेन मंडल शक्तिकेंद्र की संयुक्त बैठक संपन्न  

मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा की मौजूदगी में संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

 

डीकेन में भाजपा रतनगढ़-डीकेन मंडल शक्तिकेंद्र की संयुक्त बैठक संपन्न

मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा की मौजूदगी में संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

डीकेन – भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़-डीकेन मंडल के रामनगर और डीकेन शक्तिकेंद्र की संयुक्त मासिक संगठनात्मक बैठक शनिवार को डीकेन नगर में संपन्न हुई। बैठक शक्ति केंद्र संयोजक गोविन्द प्रसाद मंडोवरा* के निज निवास पर आयोजित की गई।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत जी बंजारा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रामनगर शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश चंद्र मूंदड़ा ‘स्वदेशी’ तथा डीकेन शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य शिवनंदन जी छिपा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, शक्तिकेंद्र प्रभारी शिवनंदन छिपा और जगदीश चंद्र मूंदड़ा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को ‘मन की बात’ कार्यक्रम, डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म प्रशिक्षण महाभियान सहित अन्य संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई और बूथ स्तर तक इनके सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए ।

बैठक में रामनगर शक्तिकेंद्र संयोजक नन्दलाल बंजारा*, सह संयोजक दिनेश टेलर, बूथ अध्यक्ष कन्हैयालाल गुर्जर भगवानपुरा, सुनिल सेन डीकेन, नितेंद्र जोशी, दिनेश पाटीदार, मनोहर बंजारा, रामनगर शक्ति कद्र मीडिया प्रभारी आकाश जोशी, बूथ अध्यक्ष प्रदीप सेन रामनगर सहित वरिष्ठ भाजपा नेता लालचंद बंजारा, राकेश सेन, कमल शर्मा व दोनों शक्ति कद्रों के समस्त बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष नितेश सेन ने किया एवं आभार प्रदर्शन मंडल कोषाध्यक्ष मनोहर भणावत ने किया।

 

 

-।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}