
चेतना स्वयं सहायता समूह ताल के कार्यों का निरक्षण किया जिसमें शालाओं में मेन्यू अनुसार स्वादिष्ट मध्यान्ह भोजन दिया जा रहा
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
एकीकृत माध्यमिक विद्यालय ताल में जाने का अवसर मिला तो विद्यालय में छात्र -छात्राओं द्वारा मध्यान्ह भोजन का रसास्वादन किया जा रहा था।
इस समय चेतना स्वयं सहायता समूह ताल की संचालिका छात्र -छात्राओं को मध्यान्ह भोजन करवा रही थी। मैंने भी भोजन का टेस्ट किया तो भोजन मेन्यू अनुसार स्वच्छ एवं स्वादिष्ट भोजन था।
समूह संचालिका श्रीमती जमना बाई बैरागी ने बताया कि नगर के सभी विद्यालयों में चेतना स्वयं सहायता समूह ताल द्वारा शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू अनुसार स्वच्छ एवं स्वादिष्ट भोजन वितरित किया जाता है। सप्ताह में अवकाश छोड़ कर सोमवार से शनिवार तक मेन्यू अनुसार स्वच्छ एवं स्वादिष्ट भोजन वितरित किया जाता है।
अध्यापिका श्रीमती प्रतिभा सोनी ने भी भोजन एवं व्यवस्था अच्छी होने की पुष्टि की ।इस पर संचालिका श्रीमती बैरागी को धन्यवाद दिया गया।



