सुश्री अंतिमा भार्गव मप्र पटवारी संघ जिलाध्यक्ष नियुक्त, पटवारी गणों ने बधाई शुभकामनाए प्रेषित की

सुश्री अंतिमा भार्गव मप्र पटवारी संघ जिलाध्यक्ष नियुक्त, पटवारी गणों ने बधाई शुभकामनाए प्रेषित की
मंदसौर । मध्यप्रदेश पटवारी संघ की जिला शाखा मंदसौर में संगठनात्मक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की गई है। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल ने आदेश जारी करते हुए सुश्री अंतिमा भार्गव पटवारी तहसील सीतामऊ जिला मंदसौर को मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला शाखा मंदसौर का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, वर्तमान जिलाध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने एवं पद रिक्त होने की स्थिति में संघ के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए आगामी जिला चुनाव संपन्न होने तक यह नियुक्ति की गई है। सुश्री अंतिमा भार्गव आगामी चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन से जुड़े सभी कार्यों का संचालन एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगी।
यह नियुक्ति आदेश 19 जुलाई 2026 से प्रभावी है। आदेश की प्रतिलिपि जानकारी हेतु कलेक्टर मंदसौर एवं पुलिस अधीक्षक मंदसौर को भी प्रेषित की गई है।
मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि सुश्री अंतिमा भार्गव के नेतृत्व में जिला शाखा की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनाव तक संघ के कार्य सुचारु रूप से संचालित होते रहेंगे।
मंदसौर जिले के पटवारी गण श्री रामसिंह सिसोदिया, सूरज शर्मा, रघुराम दाबोड, सौरभ भार्गव, सविता व्यास, लक्ष्मी गोहर,आशीष सांखला, सुरेश कटारा, पीसी जैन,आदि ने सुश्री भार्गव को बधाई शुभकामनाए प्रेषित कर कहा कि सुश्री अंतिमा भार्गव कि जिलाध्यक्ष पद नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी।


