रतलामताल

भाजपा मंडल ताल ने मनाई स्व. ऊंटवाल जी की जन्म जयंती

भाजपा मंडल ताल ने मनाई स्व. ऊंटवाल जी की जन्म जयंती

ताल निप्र । भारतीय जनता पार्टी ताल मंडल द्वारा पूर्व मंत्री पूर्व सांसद पूर्व विधायक स्वर्गीय मनोहर ऊंटवाल की जन्म जयंती मनाई गई भाजपा मंडल कार्यालय ताल पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा, समर्पण और समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरणास्रोत रहा है। उनके आदर्श, सरल व्यक्तित्व और लोकहित के प्रति समर्पित कार्य सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम सभी समाज की सेवा के पथ पर आगे बढ़ें रहे। समाज के हर तबके मेंं उनके प्रति श्रद्धा है।और राजनीति में जो भूमिका है और जिस तरह से उन्होंने सौहार्द का वातावरण बनाये रखा, इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने व उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया ।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ताल मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़, उपाध्यक्ष राकेश पाटीदार पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री नंदकिशोर माली,भाजपा नेता श्याम महेश्वरी, अनिरुद्ध सिंह,बलवंत माली,उज्जवल शर्मा,अभिषेक सिंह,बबलू माली,गोपीचंद देवड़ा, जितेंद्र परमार, गोल्डी धनोतिया, गिरधारी सिसोदिया,सुमित व्यास सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

कमलेश शर्मा की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}