मनासानीमच

नीमच में विशाल संत समागम को लेकर वैष्णव बैरागी समाज कि भादवामाता में बैठक संपन्न 

नीमच में विशाल संत समागम को लेकर वैष्णव बैरागी समाज कि भादवामाता में बैठक संपन्न 

मनासा। आर्यावर्त सत्र दर्शन साधु मंडल भारत के तत्वाधान में 21 और 22 अगस्त को श्री वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच, श्री रामानंदी नवनिर्माण सेना मध्यप्रदेश, केसरिया हिन्दू वाहिनी सनातन कल्याण समिति, श्री वैष्णव बैरागी ब्राम्हण समाज संघ इंदौर के पदाधिकारीगणों के व्यवस्थापन में आर्यावर्त षट्दर्शन साधु मण्डल भारत के प्रदेशाध्यक्ष एवं केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति अध्यक्ष महंत जितेन्द्रदास महाराज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रामभूषणदास जी कि अध्यक्षता में राष्ट्रीय महामंत्री महंत मोहन दासजी महाराज एवं पदाधिकारियों कि उपस्थिति में मध्यप्रदेश के नीमच कि पावन धरा पर विशाल संत समागम एवं राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष महंत जितेंद्र दास के अतिथि में तथा जगदीश दास बैरागी नाहरगढ़ के अध्यक्षता में राजपूत धर्मशाला भादवा माता में बैरागी समाज की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी पुजारी समाज जन को आयोजन में आमंत्रण तथा सर्व समाज जनों के अध्यक्ष पदाधिकारी गणों द्वारा विशाल संत समागम का स्वागत अभिनंदन करने का आग्रह किए जाने सहित कई निर्णय लिए गए इस अवसर पर आयोजन में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर 1सुंदरदासजी मानपुरा, अध्यक्ष 2. गोपालदासजी कुचड़ौद, उपाध्यक्ष 3. विशालजी धमनियां, सचिव, 4. राजूदासजी जावद, सहसचिव, 5 गगन जी कंजार्डा सहसचिव,6. युगल जी जावद सहसचिव ,7महेशदास जी बसेड़ी भाटी, सहसचिव, 8 नरसिंह जी छायन सहसचिव, 9 रणछोड़ दासजी ढ़ोलपूरा सहसचिव, 10 सत्यनारायणजी जवासा संयोजक, 11 नीलेश जी जवासा प्रचार मंत्री,12 घीसादास जी ढ़ोलपूरा सह प्रचार मंत्री, आदि समाज जनों को दायित्व प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष महंत जितेंद्र दास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम तन मन से समर्पित हैं और यही भाव हर सनातनी परिवार से धर्म की रक्षा के लिए हो इसके लिए हमें इन आयोजनों के माध्यम से समाज में जागृति लाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। धर्म है तो हम हैं धर्म नहीं तो मानव समाज ही खतरे में है। धर्म से ही अपराध में कमी होती है और धर्म से ही मानव सेवा के प्रति समर्पण की भावना जागृत होती है।

पुजारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश बैरागी ने कहा कि नीमच की पावन धरा पर संत गानों का आगमन हम सबके लिए सौभाग्य की बात है और हमें तन मन धन के समर्पित भाव से इस आयोजन को सफल बनाना है।

नवनियुक्त अध्यक्ष सुंदर दास बैरागी मानपुरा ने कहा कि आज की बैठक बहुत ही सार्थक रही है जिसमें हमें जो दायित्व समाज उपस्थित जनों द्वारा दिया गया उसका हम पूरे समर्पित भाव से कार्य कर आगामी 21 और 22 अगस्त को आयोजित विशाल धर्म सभा एवं संत समागम को सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}