गरोठमंदसौर जिला

विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया के जन्मदिवस पर विशाल रक्तदान शिविर

 भारत विकास परिषद अध्यक्ष सुरेश पाटीदार सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने कि सहभागिता

सतीश शर्मा

गरोठ । गरोठ-भानपुरा क्षेत्र के विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को शासकीय चिकित्सालय, गरोठ में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। सेवा, समर्पण एवं मानवता के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में भारत विकास परिषद की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। परिषद के अध्यक्ष सुरेश पाटीदार के नेतृत्व में परिषद के पदाधिकारियों सर्वश्री आरएस सेठिया, राजेश चौधरी, डाक्टर संजय पंजाबी, नरेंद्र चौधरी, मुकेश धनोतिया, राधेश्याम रत्नावत, महेश मादलिया सहित सम्माननीय सदस्यों ने शिविर में पहुंचकर न केवल व्यवस्था में सहयोग किया, बल्कि रक्तदान हेतु प्रेरित भी किया। परिषद के सदस्यों ने लोगों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराया, और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद अध्यक्ष सुरेश पाटीदार ने कहा, कि “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।” उन्होंने कहा कि विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया के जन्मोत्सव को सामाजिक सेवा और मानवता के संदेश के साथ मनाना अत्यंत सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाया। रक्तदाताओं का चिकित्सकों एवं आयोजकों द्वारा सम्मान भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और सेवा का वातावरण देखने को मिला।

भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता पर सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकीय टीम तथा क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी परिषद जनहित एवं समाज सेवा के ऐसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया के जन्मोत्सव पर आयोजित यह रक्तदान शिविर सामाजिक उत्तरदायित्व, मानव सेवा और जनसहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}