सुवासरामंदसौर जिला

महाविद्यालय सुवासरा में आयोजित तीन दिवसीय “दीक्षारंभ समारोह” का हुआ समापन

महाविद्यालय सुवासरा में आयोजित तीन दिवसीय “दीक्षारंभ समारोह” का हुआ समापन

✍️पंकज बैरागी

सुवासरा() शासन के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में महाराणा प्रताप शासकीय महाविद्यालय सुवासरा में दिनांक 01 जूलाई 2026 को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु दिनांक 1 से 3 जुलाई 2026 तक “दीक्षारंभ समारोह“(प्रवेशोत्सव-2026) का आयोजन प्रभारी प्राचार्य-प्रो. सुरेश देवड़ा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के ‘प्रथम दिवस‘ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख प्रभारी प्राचार्य-प्रो. सुरेश देवड़ा द्वारा संस्था की स्थापना, उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों, नियमों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं अकादमिक बैंक आफ क्रेडिट के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात अंग्रेजी विभाग की विद्वान-सुश्री अंजलि व्यास द्वारा छात्रवृत्ति योजनाओं जिसमें पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति, गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना सहित अन्य छात्र हितग्राही योजनाओं के बारे विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम की अगली कड़ी में क्रीड़ाधिकारी-श्री सुंदरलाल पाटीदार द्वारा खेल गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में डाॅ. शम्भूसिंह सिसौदिया द्वारा विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी-डाॅ. प्रकाश एस्के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेषित विद्यार्थी एवं महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

दिनांक 02 जूलाई 2026 को “दीक्षारंभ समारोह“ कार्यक्रम के ‘द्वितीय दिवस‘ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य-प्रो. सुरेश देवड़ा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम को संचालित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी-डाॅ. प्रकाश एस्के द्वारा विद्यार्थियों को बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, एन.एस.एस., युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए इन्होंने बताया कि रासेयो(एन.एस.एस.) में विद्यार्थी को समाज से जुड़ाव एवं व्यक्तित्व विकास का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्य वक्ता के रूप में हिन्दी विभाग के विद्वान-डाॅ. रोहन सिंह द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति एवं मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों से जुड़ने एवं सामाजिक उत्तरदायित्व हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में क्रीड़ाधिकारी-श्री सुन्दरलाल पाटीदार द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थी, अभिभावक एवं महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

दिनांक 03 जूलाई 2026 को “दीक्षारंभ समारोह“ कार्यक्रम के अंतिम ‘तृतीय दिवस‘ में पूर्व प्रवेशित विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य-प्रो. सुरेश देवड़ा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुरूआत मां सरस्वती की आराधना कर की गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी-डाॅ. प्रकाश एस्के द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों को बताया गया कि महाविद्यालय में गठित शिकायत निवारण समिति, महिला सुरक्षा एवं छात्र आचरण संहिता आदि के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए आगे उन्होंने विद्यार्थियों को संस्था के प्रति अपनत्व, अनुशासन एवं उत्कृष्टता की भावना विकसित करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में पूर्व प्रवेशित विद्यार्थी विकेश मेहर कक्षा-बी.ए. तृतीय वर्ष द्वारा भी नवप्रवेषित विद्यार्थियों को संस्था में अनुशासन बनाए रखते हुए नियमित रूप से महाविद्यालय आने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में अंग्रेजी विभाग की विद्वान-सुश्री अंजलि व्यास द्वारा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}