रेलवेकोटाराजस्थान

कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म-4 के पुनर्विकास हेतु 15 दिवसीय ब्लॉक

4 से 18 जुलाई तक कुछ गाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे, कुछ का मार्ग परिवर्तित रहेगा तथा कुछ गाड़ियों का संचालन सोगरिया स्टेशन से होगा

कोटा। कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 के पुनर्विकास कार्य के तहत रेल प्रशासन द्वारा 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय ब्लॉक लिया जा रहा है। इस अवधि में प्लेटफॉर्म नंबर-4 से संचालित होने वाली गाड़ियों के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन किया गया है। साथ ही कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित रहेगा तथा कुछ गाड़ियों का आंशिक संचालन सोगरिया स्टेशन से किया जाएगा। इस दौरान कोई भी गाड़ी निरस्त नहीं रहेगी तथा कोटा स्टेशन पर रेल सेवाओं का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि ब्लॉक अवधि में परिचालनिक व्यवस्थाओं के कारण कुछ गाड़ियों के आगमन एवं प्रस्थान में 10 से 15 मिनट का अतिरिक्त समय लग सकता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्टेशन पर समय से पूर्व पहुंचें तथा अपनी गाड़ी के प्लेटफॉर्म की जानकारी स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, पूछताछ काउंटर अथवा एनटीईएस ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें।

प्रभावित गाड़ियों का विवरण निम्नानुसार है—

1. प्लेटफॉर्म परिवर्तन

प्लेटफॉर्म नंबर-4 से संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 19811, 19814, 19808, 12181, 12182, 61613, 11603, 22982, 13237, 13239, 13238 एवं 13240 का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-3 से तथा गाड़ी संख्या 12060 का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-2 से किया जाएगा। परिचालनिक आवश्यकता के अनुसार कुछ गाड़ियों के प्लेटफॉर्म में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

2. परिवर्तित मार्ग से संचालित गाड़ियाँ

इन गाड़ियों का संचालन कोटा जंक्शन के स्थान पर गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से किया जाएगा।

• गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक (15 फेरे) सोगरिया (आगमन 02:10 बजे, प्रस्थान 02:20 बजे)–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला होकर संचालित होगी तथा कोटा जंक्शन नहीं आएगी।

• गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक (15 फेरे) गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया (आगमन 23:30 बजे, प्रस्थान 23:40 बजे) होकर संचालित होगी तथा कोटा जंक्शन नहीं आएगी

3. सोगरिया स्टेशन पर समापन करने वाली गाड़ियाँ

• गाड़ी संख्या 19812 इटावा–कोटा एक्सप्रेस 4 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक (14 फेरे) कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर ही समाप्त होगी।

• गाड़ी संख्या 22984 इंदौर–कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक (15 फेरे) सोगरिया स्टेशन पर ही समाप्त होगी।

• गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा मेमू 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक (15 फेरे) सोगरिया स्टेशन पर ही समाप्त होगी।

4. सोगरिया स्टेशन से प्रारंभ होने वाली गाड़ी

• गाड़ी संख्या 61633 कोटा–बीना मेमू 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक (15 फेरे) कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से 15:20 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी के प्लेटफॉर्म, समय एवं परिचालन संबंधी नवीनतम जानकारी एनटीईएस ऐप, स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड अथवा पूछताछ काउंटर से अवश्य प्राप्त करें तथा निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}