मंदसौरमंदसौर जिला

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

मध्यप्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री कैलाश मकवाना की मंशानुसार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) श्री राकेश गुप्ता, रतलाम रेंज के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री निमिष अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के नेतृत्व में आज पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं हेतु साइबर सुरक्षा जागरूकता विषयक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से संबंधित आकर्षक एवं जागरूकतापरक पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, वहीं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा द्वारा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के आयोजन में ग्रामीण एसडीओपी, मल्हारगढ़ एसडीओपी, एजेके एसडीओपी एवं महिला अपराध प्रकोष्ठ की डीएसपी श्रीमती कीर्ति बघेल का विशेष सहयोग रहा। शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने में थाना यशोधर्मन नगर प्रभारी श्री शिवांशु मालवीय एवं भावना आर्ट क्लासेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल, प्रसिद्ध आर्टिस्ट श्रीमती भावना लोहार एवं जिला शांति समिति सदस्य श्री अनिल संगवानी शामिल रहे।

कार्यक्रम में शहर कोतवाली थाना प्रभारी श्री पुष्पेंद्र राठौर एवं थाना नई आबादी प्रभारी श्री कुलदीप सिंह राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने हेतु प्रेरित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}