मंदसौर जिलासीतामऊ

वार्ड क्रमांक 14 क्षेत्र में  अध्यक्ष श्री शुक्ला ने नागरिकों से जनसमस्याओं को सुना

वार्ड क्रमांक 14 क्षेत्र में  अध्यक्ष  श्री शुक्ला ने नागरिकों से जनसमस्याओं को सुना

सीतामऊ – नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 क्षेत्र में  प्रातः अध्यक्ष  श्री मनोज शुक्ला द्वारा नागरिकों से नगर के कृष्णा कॉलोनी, बजाज शो रुम, नमो गार्डन,पराग कलेक्शन में वार्डवासियों नागरिकों से जनसंवाद कर विभिन्न जनसमस्याओं को सुना एवं मौके स्थल पर ही त्वरित जनसमस्याओं के समाधान के लिए कॉल लगाकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीवनराय माथुर को एवं मौके स्थल पर स्वच्छता प्रभारी दरोगा जनहित में जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए, “जन संवाद के दौरान शासन की जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं के लाभ ले रहे योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियो से संवाद किया, एवं शासन की योजना अंतर्गत पात्रता रखने रखने वाले शेष नागरिकों से विभागीय स्तरों पर कार्यालय में आवेदन देकर जनहित योजना का लाभ लेने का आग्रह किया और साथ ही वॉर्ड नंबर 14 में नमो गार्डन की बाउंट्री वाल निरीक्षण किया एवं वॉर्ड 14 में रोड़ बनाने के लिए नागरिकों से संवाद किया।

इस अवसर पर सभापति प्रतिनिधि श्री विजय  गिरोठिया, पार्षद प्रतिनिधि श्री रामनिवास केरवा,नगर परिषद स्वच्छता दरोगा दिनेश, सहयोगी रोहित गुप्ता, कन्हैयालाल कुमावत एवं नप प्रशासनिक अमला सहित नगर वार्डो के वरिष्ठजन समाजसेवी जन,मातृशक्ति, युवाओं सहित वार्डवासी जनसमुदाय नगर नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}