शामगढ़मंदसौर जिला
मुस्लिम समाज के युवाओं ने निभाया सामाजिक सरोकार ट्रेन और बस यात्रीयो को वितरित की पानी की बोतल बाटे फल

शामगढ़ के मुस्लिम युवाओं ने पेश की साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल
शामगढ़:- मोहर्रम के पवित्र पर्व पर शुक्रवार को मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंचकर भीषण गर्मी और तपिश में सामाजिक सरोकार का दायित्व निभाते हुए रेल यात्रियों को ठंडी पानी की बोतल निशुल्क वितरित की गई जिसकी रेल यात्रियों ने जमकर सरहाना की… मुस्लिम युवाओं की इस अनूठी पहल पर स्टेशन अधीक्षक सहित आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने युवाओं की पीठ थपथपाई और इस पूण्य जल सेवा मिशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं द्वारा दिनभर बिना किसी भेदभाव के धर्म से ऊपर उठकर बिना जात पात और धर्म के मानवता को आगे रख इंसानियत की मिसाल पेश की और ट्रेनों के साथ ही बस यात्रियों को भी पानी की बोतले और फल वितरित किए गए साथ ही सिविल अस्पताल शामगढ़ में भर्ती मरीजों को भी फल बिस्किट और पानी की बोतले वितरित कि गई । और ईमाम हुसैन के बताए सच्चाई, ईमानदारी और इंसानियत के रास्ते पर चलने का निर्णय लिया गौरतलब है 10 मोहर्रम को पैगम्बर मोहम्मद साहब के नवासे ईमाम हुसैन(अस) को सन 61 हिजरी में क्रूर शासक द्वारा उनके 72 साथियों सहित जिसमे महिलाए और 6 माह तक के बच्चे भी शामिल थे तब तीन दिन तक भूखा प्यास रख शाहिद कर दिया गया था, ईमाम हुसैन परिवार सहित शहीद हो गए पर उन्होंने इंसानियत और सच्चाई का साथ नही छोड़ा इस ही कि याद में मुस्लिम समाज मोहर्रम पर्व मानता है ओर इस दिन लोगो को पानी,शर्बत, फल, खाना खिलाकर इंसानियत का फर्ज निभाते हुए ईमाम हुसैन के इंसानियत के लिए दिए बलिदान को याद करता है।



